Monday 18 September 2017

साप्ताहिक राशिफल दिनांक 18-09-2017 से 24-09-2017: जाने किन राशियों के लिए अच्छा और किन पर है भारी

मेष राशि (मार्च 21 – अप्रैल 20)
विद्यार्थियों के लिए सप्ताह अच्छा है। आर्थिक रूप से मजबूती आएगी। अगर आप अविवाहित है तो आपके लिए रिश्ते आएंगे। आपका रिश्ता भी कहीं पक्का हो सकता है। व्यापारियों के लिए समय अच्छा है। व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों को परेशानी रह सकती है। स्वास्थ्य सम्बन्धी कोई विकार हो सकता है।

वृषभ राशि (अप्रैल 21 – मई 20)
ये सप्ताह आपके जीवन में खुशियां लेकर आएगा। आप अगर किसी सम्पति को खरीदने जा रहे हैं तो समय अच्छा है। जीवनसाथी के साथ कोई मतभेद हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है। फैशन और मॉडलिंग से जुड़े व्यक्तियों के लिए समय अच्छा रहेगा। आपके स्वास्थय में सुधार आएगा।

मिथुन राशि (मई 21 – जून 21)
इस सप्ताह आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों के मन में नौकरी बदलने की इच्छा होगी। परिवार जानो से भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। आप इस सप्ताह नए नए लोगों से मिलेंगे और साथ ही आपकी सफलता के नए दरवाजे भी खुलेंगे। आपका कोई नज़दीकी दुर्घटना ग्रस्त भी हो सकता है। व्यापारियों को कोई चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य सम्बन्धी सप्ताह अनुकूल रहेगा।

कर्क राशि (जून 22 – जुलाई 22)


इस सप्ताह आपका जीवन के प्रति नजरिया बदलेगा। आप किसी पुराने रिश्ते को भी पुनर्जीवित कर सकते है और ऐसा करने के लिए समय भी अनुकूल है। इस सप्ताह आप दिखावे में पड़ कर अधिक खर्चा करेंगे और बाद में इसका अफ़सोस भी होगा। आप किसी धार्मिक आयोजन में भी सम्मलित हो सकते हैं। निवेश के लिए समय अनुकूल है। जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध मजबूत बनेगे।

सिंह राशि (जुलाई 23 – अगस्त 21)
इस सप्ताह आपको कोई मानसिक परेशानी हो सकती है। परिवार वालों के साथ या जीवनसाथी से बहस हो सकती है। इस सप्ताह आप किसी यात्रा पर भी जा सकते है। कोई भी निर्णय लेने से पहले उसके भविष्य के प्रभाव को भी जान लें। आर्थिक पक्ष थोड़ा कमजोर रहेगा। किसी भी वाद विवाद से बच कर रहे। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

कन्या राशि (अगस्त 22 – सितम्बर 23)
इस सप्ताह जो लोग रचनात्मक (क्रिएटिव) क्षेत्र से जुड़े हुए है उनको सफलता प्राप्त होगी। इस सप्ताह आप वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। धन प्राप्ति को लेकर संकेत अच्छे हैं। घर के बड़े - बुजुर्गो का मार्गदर्शन आपके लिए लाभदायी रहेगा। जो लोग नया कार्य शुरू करना चाहते है उनके लिए समय उपयुर्क्त है। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है।

तुला राशि (सितम्बर 24 – अक्टूबर 23)
इस सप्ताह आप का किसी व्यक्ति या परिवारजनों के साथ वाद विवाद हो सकता है। जिसके कारण आप मानसिक रूप से परेशान रह सकते है। कृपया अपनी वाणी पर संयम रखें। इस सप्ताह आप दिखावे के लिए उन वस्तुओं को भी खरीदेंगे जिनकी आवश्यकता नहीं है। कोई भी निर्णय सोच समझ कर लें। आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानी हो सकती है।

वृश्चिक राशि (अक्टूबर 24 – नवंबर 22)
यह सप्ताह आपके लिए अच्छा है। आप खूब प्रगति करेंगे। आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते है। नौकरीपेशा लोगों का ये सप्ताह अच्छा रहेगा। बेरोजगार व्यक्तियों को रोज़गार मिलने की प्रबल सम्भावना है। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने के भी संकेत है। पुराने मुकदमे में फैसला आएगा। आप अपनी पारिवारिक और कर्येक्षेत्र की समस्त जिम्मेदारी अच्छे से निभएंगे। सप्ताह के अंत में आपके खर्चे बढ़ सकते हैं।

धनु राशि (नवंबर 23 – दिसंबर 22)
इस सप्ताह आप कोई नया कार्य प्रारम्भ करेंगे, जिसमे आगे चलकर आपको सफलता भी प्राप्त होगी। निवेश करने के लिए समय अनुकूल है। पर सट्टे में पैसा न लगाएं। आप किसी संपत्ति में भी निवेश कर सकते है। अगर वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो समय अनुकूल है। जीवनसाथी के साथ कोई मतभेद हो सकता है। व्यापारियों के लिए भी ये सप्ताह जयादा मुनाफा देगा। आपका स्वास्थय अनुकूल रहेगा।

मकर राशि (दिसंबर 23 – जनवरी 20)
इस सप्ताह आप का अपने परिवार से किसी बात पर मतभेद हो सकता है। किसी भी प्रकार के वाद विवाद से बचना चाहिए। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। इस सप्ताह आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापारियों को घाटा हो सकता है। आपके विरोधी आपको चोट पहुंचा सकते हैं। आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी कोई दिक्कत का सामना कर पड़ सकता है।

कुम्भ राशि (जनवरी 21 – फरवरी 19)
नौकरीपेशा लोगों के लिए ये सप्ताह आपकी आशा के अनुरूप नहीं रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपके वरिष्ठ अधिकारियों से आपको सहयोग प्राप्त नहीं होगा। व्यापारियों को साझेदारी कर के सफलता प्राप्त होगी। प्रेमियों के लिए समय अच्छा रहेगा। आपके जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध मजबूत बनेगे। आप किसी नए काम की शुरआत भी कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा। परिस्थितियां बदल रही हैं, आप उनके अनुरूप अपने को ढाले।

मीन राशि (फरवरी 20 – मार्च 20)
आपका भाग्य आपके साथ है। अगर आप किसी यात्रा पर जाने वाले हैं तो उसे स्थगित कर दें। आपके तनाव में कमी आएगी। आपके अपने साथी के साथ सम्बन्ध मजबूत बनेगे। विद्यार्थी परिश्रम कर के सफलता प्राप्त करेंगे। अगर आप कोई नया काम शुरू करने वाले है तो समय अनुकूल है। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे। अंग्रेजी संस्करण के लिए यहाँ ekaanshenterprises.com पर क्लिक करें।

नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

No comments:

Post a Comment