Saturday 9 September 2017

जानिए अपनी आँखों के फड़कने से जुड़ी दिलचस्प बातें

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार आँखों के फडकने को लेकर अलग अलग बातें बताई गयी हैं। जैसे की पुरुषों की दायीं आंख का फड़कना शुभ माना गया है तो महिलाओं की बायीं आँख का फड़कना शुभ होता है। तो चलिए जानते है ऐसी ही कुछ दिलचस्प बातों को।

स्त्रियों में दायी आँख के फड़कने का मतलब है की उसे ज्यादा सचेत रहने की आवशयकता है। क्यूंकि इस आँख का फड़कना महिलाओं के लिए शुभ नहीं होता। जबकि दूसरी तरफ पुरुषों की दायीं आँख का फड़कना पुरुषों के लिए मंगल कारक होता है। 



स्त्रियों में बायीं आंख का फड़कना शुभ फलदायक माना जाता है। अगर किसी अविवाहित लड़की की बायीं आँख फड़क रही है तो ये विवाह के प्रस्ताव का संकेत भी माना जाता है। किसी पुरुष की अगर बायीं आँख फड़क रही है तो ये कष्ठदायक सिद्ध होता है।

अगर स्त्री या पुरुष की दोनों आँख फड़क रही है तो ये एक सामान रूप से प्रभाव डालता है। ऐसे में आप किसी पुराने मित्र, रिश्तेदार या सगे सम्बन्धियों से मिल सकते हैं।

यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।


नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श करने की सलाह लीजिये

No comments:

Post a Comment