Sunday 24 September 2017

दैनिक राशिफल दिनांक 25-09-2017: जाने कैसा रहेगा आपकी राशि पर प्रभाव

मेष राशि (मार्च 21 – अप्रैल 20)
आज आपको तनाव से परेशानी हो सकती है। वाहन चलते हुए सावधानी बरतें। आज आपको कोई अशुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। प्रेमियों के लिए दिन अच्छा है। आज किसी के साथ वाद विवाद से बचें।
वृषभ राशि (अप्रैल 21 – मई 20)
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा है। निवेश के लिए दिन अच्छा है। व्यापारियों को आज नए साझेदार मिलेंगे। आज आपको जीवन साथी के से सहयोग प्राप्त होगा। आप का स्वास्थय अच्छा रहेगा।
मिथुन राशि (मई 21 – जून 21)
आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। आज आप किसी पारिवारिक उत्सव में सम्मिलित होंगे। खिलाड़ियों के लिए आज पदक प्राप्ति के संकेत है। व्यापारी आज किसी यात्रा पर जा सकते है।
कर्क राशि (जून 22 – जुलाई 22)
आज विद्यार्थियों के लिए सफलता प्राप्ति के संकेत है। आज आपने निर्णय सोच समझ कर लें। आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकता है। आप का स्वास्थय सामान्य रहेगा।
सिंह राशि (जुलाई 23 – अगस्त 21)
आज आपको तनाव से मुक्ति मिलेगी। अगर कोई नया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो दिन अच्छा है। आज आपको अपने परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। आप किसी उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं।
कन्या राशि (अगस्त 22 – सितम्बर 23)
आज आपको अपनी संतान से शुभ समाचार प्राप्त होगा। परिवार में खुशियां आएंगी। आज आप को धन प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। विद्यार्थी आज एकाग्रचित हो कर पढ़ाई पर ध्यान देंगे।
तुला राशि (सितम्बर 24 – अक्टूबर 23)


आज आप जोश से परिपूर्ण रहेंगे जिससे आप आज कोई असाधारण कार्य करेंगे। आज आपका स्वास्थय बिगड़ सकता है। अगर आप वाहन खरीदने जा रहें हैं तो आज रुक जाएं। आज किसी के साथ वाद विवाद हो सकता है।
वृश्चिक राशि (अक्टूबर 24 – नवंबर 22)
आज भाग्य आपके साथ है। आपके द्वारा लिए गए निर्णय भविष्य में आपको फायदा पहुंचाएंगे। निवेश के लिए दिन अच्छा है। आज आपके सम्बन्ध जीवनसाथी के साथ मधुर बनेगे।
धनु राशि (नवंबर 23 – दिसंबर 22)
आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं रहेगी। आपके व्यय आपकी आय से अधिक होंगे। आज आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। आपके सम्बन्ध जीवनसाथी के साथ बिगड़ सकते हैं।
मकर राशि (दिसंबर 23 – जनवरी 20)
आज आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। प्रेमियों के लिए दिन अच्छा है। अगर किसी यात्रा पर जाने वाले हैं तो वो रद्द हो सकती है। अगर आप संपत्ति में निवेश करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन अच्छा नहीं है।
कुम्भ राशि (जनवरी 21 – फरवरी 19)
आज आपके तनाव में कमी आएगी। आपके कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार आएगा। अपने माता - पिता के स्वास्थय का ख्याल रखें। आज आप जीवनसाथी के साथ आनंदित रहेंगे।
मीन राशि (फरवरी 20 – मार्च 20)
आज आपका भाग्य आपके साथ है। आज आप उम्मीद से अधिक धन अर्जन करेंगे। आज आपकी संतान को कोई पुरस्कार प्राप्त हो सकता है। स्वास्थय सामान्य रहेगा। कोई मानसिक तनाव हो सकता है।

यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे। 

नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

No comments:

Post a Comment