Friday 15 September 2017

दैनिक राशिफल दिनांक 16-09-2017: जाने कैसा रहेगा आपका दिन


मेष राशि (मार्च 21 – अप्रैल 20)
आज के दिन आप तनाव से मुक्त रहेंगे। परिवार में खुशियां आएंगी। परिवार से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आज आपको कहीं से धन लाभ होने की भी सम्भावना है।

वृषभ राशि (अप्रैल 21 – मई 20)
विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। आज के दिन आप कठिन परिश्रम कर के सफलता प्राप्त करेंगे। जीवन साथी के साथ सम्बन्ध मधुर बने रहेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि (मई 21 – जून 21)
आज आप कोई असाधारण कार्य कर सकते हैं। आप किसी यात्रा पर भी जा सकते है। यदि कोई वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दें। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है।

कर्क राशि (जून 22 – जुलाई 22)
आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। कोई भी निर्णय सोच समझ कर लें। व्यापारियों को आज के दिन ज्यादा मुनाफा प्राप्त होगा। निवेश के लिए समय अनुकूल है। स्वास्थय अच्छा रहेगा।

सिंह राशि (जुलाई 23 – अगस्त 21)


आज के दिन आपके शत्रु आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। अनावश्यक खर्चों की वजह से आप तनाव में रहेंगे। अगर कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं तो उसे टाल दें। जीवन साथी के साथ वाद विवाद हो सकता है।

कन्या राशि (अगस्त 22 – सितम्बर 23)
विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। प्रेमियों के लिए समय उपयुर्क्त है। अगर संपत्ति में निवेश करने की सोच रहें हैं तो थोड़ा रुक जाएं। अपने स्वास्थय का ख्याल रखें।

तुला राशि (सितम्बर 24 – अक्टूबर 23)
आज आपके कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। परिवार के साथ सम्बन्ध मजबूत होंगे। अपने स्वास्थय का ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ आनंद की प्राप्ति होगी। धन प्राप्ति के संकेत हैं।

वृश्चिक राशि (अक्टूबर 24 – नवंबर 22)
आज आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आज आप परिश्रम कर के धन कमाएंगे। परन्तु जीवनसाथी के साथ किसी बात पर अनबन हो सकती है। आज आपको कोई मानसिक तनाव भी हो सकता है। अपने स्वास्थय का ख्याल रखें।

धनु राशि (नवंबर 23 – दिसंबर 22)
आज के दिन वाहन चलते हुए सावधानी बरतें। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर तनाव हो सकता है। कहीं से कोई अशुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आपका स्वास्थय ठीक रहेगा।

मकर राशि (दिसंबर 23 – जनवरी 20)
आज का दिन निवेश के लिए अच्छा है। परिवार में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारियों को नए साझेदार बना कर सफलता मिलेगी। आपका स्वास्थय सामान्य रहेगा।

कुम्भ राशि (जनवरी 21 – फरवरी 19)
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए श्रेष्ठ है। नौकरीपेशा लोग आज सफलता प्राप्त करेंगे। आज आप आत्मविश्वाश से भरे रहेंगे। किसी यात्रा पर जा सकते है। खिलाडियों के लिए समय अच्छा है।

मीन राशि (फरवरी 20 – मार्च 20)
आज का दिन आपके लिए अच्छा है। व्यापारियों को आज ज्यादा धन लाभ होगा। अगर कोई नया काम करने की सोच रहे हैं तो थोड़ा रुक जाएं। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा।

यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे। अंग्रेजी संस्करण के लिए यहाँ ekaanshenterprises.com पर क्लिक करें। 

नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

No comments:

Post a Comment