Thursday 17 May 2018

कभी नहीं आएगी पैसों की तंगी अगर घर पर रखेंगे ये 6 वस्तुएं

वास्तु शास्त्र का हम सभी के जीवन पर सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव तो पड़ता ही है। वास्तु शास्त्र अपने आप में एक सम्पूर्ण विज्ञान है, जिसमे विभिन्न दिशाओं और उनके प्रभाव का वर्णन किया जाता है। आज हम आपको वास्तु शास्त्र के अनुरूप ऐसी ६ वस्तुओं के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको घर पर रखने से कभी भी घर में पैसों की तंगी नहीं आती है। तो आइये जानते हैं इन 6 वस्तुओं के बारे में।
पिरामिड
सबसे पहला नंबर आता है पिरामिड का। पिरामिड घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। इसलिए पिरामिड को हमेशा उस कमरे में रखें जहाँ पर घर के सदस्य सबसे ज्यादा वक़्त बिताते हों।
हनुमान मूर्ति
आपने घर की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए हमे घर के दक्षिण पश्चिम दिशा में हनुमान जी की मूर्ति को स्थापित कर के नित्य रूप से उसकी पूजा करनी चाहिए।
लक्ष्मी कुबेर
अपने घर के मुख्य द्वार पर आपको लक्ष्मी कुबेर जी की मूर्ति या फोटो जरूर लगानी चाहिए। आप चाहें तो मुख्य द्वार पर स्वस्तिक का चिन्ह भी बना सकते हैं। परन्तु ध्यान रहे की ये पैरों के निचे न आये।
वास्तु देव की मूर्ति
आप अपने घर में मौजूद सभी प्रकार के वास्तु दोषों को ख़त्म करने के लिए तथा घर की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए घर में वास्तु देव की मूर्ति को स्थापित करना चाहिए।
सुराही या घड़ा
घर में पैसों की तंगी न हो साथ ही परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए हमे घर की उत्तर दिशा में पानी से भरी हुई सुराही या घड़ा रखना चाहिए। जब भी इसमें पानी कम होने लगे, तब इसमें पानी भर दें।
कछुआ या मछली
आप अपने घर के मुख्य द्वार के समीप धातु से बना हुआ कछुआ या मछली जरूर रखें। परन्तु ध्यान रहे की कछुए का मुँह घर के अंदर की तरफ हो। अगर कछुए का मुँह मुख्य द्वार की तरफ होगा तो धन आएगा नहीं अपितु जाएगा।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

No comments:

Post a Comment