Thursday 3 May 2018

मासिक राशिफल: जाने मई माह का राशिफल

मेष राशि (मार्च 21 – अप्रैल 20)
मेष राशि वाले जातक इस माह अपने कार्यक्षेत्र में सामान्य प्रदर्शन करेंगे। आपकी आय और व्यय लगभग सामान्य रहेंगे। आपको इस माह अपने मित्रो से सहयोग प्राप्त होगा साथ ही धन प्राप्ति भी हो सकती है। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। परिवार में कुछ मतभेद हो सकते हैं।
वृषभ राशि (अप्रैल 21 – मई 20)
वृषभ राशि वाले लोग जो कारोबार में हैं उनके लिए ये माह सामान्य रहेगा। आय और व्यय भी औसत रहेगा। अगर आप सफ़ेद रंग की वस्तुओं की खरीद फरोख्त करेंगें तो आपको निश्चित फायदा होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। निवेश सम्बन्धी निर्णय ले सकते हैं।
मिथुन राशि (मई 21 – जून 21)
जिन व्यक्तियों की मिथुन राशि है उन लोगों के कारोबार में वृद्धि होगी तथा धन का लाभ होगा। लेकिन तरक्की हमेशा शत्रु साथ में लेकर आती है। इसलिए थोड़ा सावधान रहें। आप अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आपको नेत्रों से सम्बंधित कोई परेशानी हो सकती है।
कर्क राशि (जून 22 – जुलाई 22)
कर्क राशि वाले जातक इस माह खूब लाभ अर्जित करेंगे। अगर आप कारोबार में हैं तो आपको अधिक मुनाफा मिलेगा। नौकरीपेशा लोग किसी यात्रा पर जा सकते हैं। मित्रो से मेलजोल बढ़ेगा। आपका इस माह धार्मिक कार्यों में अधिक रुझान रहेगा।
सिंह राशि (जुलाई 23 – अगस्त 21)
जिन व्यक्तियों की सिंह राशि है वो लोग इस माह यात्रा पर जाएंगे जिससे उन्हें लाभ प्राप्त होगा। किसी करीबी से मतभेद हो सकता है इसलिए सोच समझ कर बात करें। आपको संतान से सुख प्राप्त होगा। लेकिन आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। ख्याल रखने की आवश्यकता है।
कन्या राशि (अगस्त 22 – सितम्बर 23)
कन्या राशि वाले जातक इस माह खूब तरक्की करेंगे। कारोबारियों को इस माह खूब मुनाफा प्राप्त होगा। आपके मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आप किसी पारिवारिक समाराहों में सम्मिलित हो सकते हैं। घर में सुख शांति रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा।


तुला राशि (सितम्बर 24 – अक्टूबर 23)
तुला राशि वाले जातकों के लिए ये माह उन्नति भरा रहेगा। आपको अपने द्वारा किए गए सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आपका व्यव्हार कुशल व्यक्तित्व आपको सफलता दिलाएगा। आपको धन प्राप्त होगा। मित्रो से सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशियां आएँगी।
वृश्चिक राशि (अक्टूबर 24 – नवंबर 22)
जिन व्यक्तियों की वृश्चिक राशि है वो लोग अगर कारोबार में हैं तो उनका व्यवसाय सामान्य रहेगा। आपकी आय और व्यय सामान्य रहेंगे। आपको जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। आपको कोई स्वास्थय सम्बन्धी विकार हो सकते हैं। किसी भी प्रकार के वाद विवाद से बचें।
धनु राशि (नवंबर 23 – दिसंबर 22)
धनु राशि वाले जातक इस माह अपने बढ़ते खर्चों के कारण थोड़े तनाव में रहेंगे। आप को परिवार तथा मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए ये माह सामान्य रहेगा। आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी कोई विकार हो सकता है। कृपया अपना ख्याल रखें।
मकर राशि (दिसंबर 23 – जनवरी 20)
जिन व्यक्तियों की मकर राशि है वो लोग इस माह व्यवहार कुशलता के कारण मान सम्मान तथा धन प्राप्त करेंगे। भाग्य आपके साथ है। आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। अपनी जुबान पर नियंत्रण रखें वरना किसी मित्र से वाद विवाद हो सकता है।
कुम्भ राशि (जनवरी 21 – फरवरी 19)
कुम्भ राशि वाले जातक इस माह बहुत सारी नई योजनाओं पर कार्य करेंगे। आप के आय और व्यय सामान्य रहेंगे। इस माह आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। जीवन साथी के साथ किसी बात पर अनबन हो सकती है। निवेश सम्बन्धी निर्णय लेने से बचें।
मीन राशि (फरवरी 20 – मार्च 20)
जिन जातकों की मीन राशि है वो लोग इस माह अत्यधिक प्रसन रहेंगे। आपकी किसी अन्य स्रोत से आय प्राप्त हो सकती है। आप का अपने प्रियजनों से किसी बात पर मन मुटाव हो सकता है। अपने कार्यक्षेत्र पर ध्यान रखें। शत्रु आपको हानि पहुंचा सकते हैं। रोगों से कष्ट हो सकता है।
यदि आपको ये लेख और जानकारी अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख, खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

No comments:

Post a Comment