Saturday 12 May 2018

साप्ताहिक राशिफल दिनांक 13-05-2018 से 19-05-2018: जाने कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

मेष राशि (मार्च 21 – अप्रैल 20)
मेष राशि वाले लोगों का इस सप्ताह मन मुताबिक कोई काम नहीं होगा। चारो तरफ से परेशानियां आपको घेर लेंगी। आप को घरेलु परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। आप अपने को हारा हुआ सा महसूस करेंगे। आप के लिए एक ही सलाह है की जहां पर है वहीँ पर खड़े रहें और समय बदलने का इंतज़ार करें।
वृषभ राशि (अप्रैल 21 – मई 20)
वृषभ राशि वाले लोग इस सप्ताह धन अर्जित करने के कई मौके प्राप्त करेंगे। आप आगे बढ़ने के लिए प्रयास करेंगे और सफल भी होंगे। लेकिन कुछ परिस्थियों में आपको लगेगा की स्थितियां आपके हाथों से निकल रहीं हैं। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
मिथुन राशि (मई 21 – जून 21)
जिन व्यक्तियों की मिथुन राशि है वो लोग इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम करेंगे। आपको अपने मित्रों और परिवार से सहयोग और प्रशंसा प्राप्त होगी। इस सप्ताह आप थोड़े सतर्क रहे। बढ़े हुए खर्चों के कारण आप कुछ परेशान हो सकते हैं।
कर्क राशि (जून 22 – जुलाई 22)
कर्क राशि वाले जातक इस सप्ताह अपने घर परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे। आप किसी शादी या पारिवारिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। इस सप्ताह किसी मुक़दमे को लेकर परेशान रह सकते हैं। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।
सिंह राशि (जुलाई 23 – अगस्त 21)
जिन व्यक्तियों की सिंह राशि है वो लोग इस सप्ताह अपने द्वारा लंबित पड़े कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। अगर आप अविवाहित हैं तो किसी का आपके जीवन में पदार्पण हो सकता है। आप का ये सप्ताह थोड़ा उथल पुथल भरा रहेगा। आप अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
कन्या राशि (अगस्त 22 – सितम्बर 23)
कन्या राशि वाले जातक इस सप्ताह सभी के आकर्षण का केंद्र बनेंगे। आप को अपने परिवार और मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। आप अपने जीवन के दोहराहे पर खड़े हैं। अब आपको ये सुनिश्चित करना हैं की आपको कहाँ जाना है। आप इस सप्ताह थोड़े धार्मिक भी होंगे।
तुला राशि (सितम्बर 24 – अक्टूबर 23)
तुला राशि वाले जातकों के लिए ये सप्ताह मिला जुला रहेगा। आप ये भली भांति जानते हैं की कोई भी परिस्थिति हमेशा के लिए नहीं रहती हैं। आप अपने कार्यक्षेत्र या व्यवसाय में जबरदस्त वापसी करेंगे। आपको अन्य स्रोत से आय प्राप्त होगी। आप अपने को ऊर्जावान महसूस करेंगे।
वृश्चिक राशि (अक्टूबर 24 – नवंबर 22)
जिन व्यक्तियों की वृश्चिक राशि है वो लोग इस सप्ताह भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखेंगे। आप के सम्बन्ध अपने परिवार के साथ और मजबूत बनेगे। आप के मान सम्मान में वृद्धि होगी। आप अपनी बातों को और अधिक प्रभावी तरीको से रख पाएंगे।
धनु राशि (नवंबर 23 – दिसंबर 22)
धनु राशि वाले जातकों इस सप्ताह एक नई शुरआत करेंगे। आप धन तो अर्जित करेंगे परन्तु आपके खर्चे भी उसी तरीके से अधिक होंगे। आप इस सप्ताह निवेश सम्बन्धी निर्णय भी ले सकते हैं। कारोबारी किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।
मकर राशि (दिसंबर 23 – जनवरी 20)
जिन व्यक्तियों की मकर राशि है वो लोग इस सप्ताह किसी न किसी सामाजिक कार्यों से जुड़ेंगे और अपने को गौरवान्वित महसूस करेंगे। आप दूसरों की मदद भी करेंगे। आप पर गणेश जी की कृपा बनी रहेगी। आप को जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा।
कुम्भ राशि (जनवरी 21 – फरवरी 19)
कुम्भ राशि वाले जातक अपने को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आप इस सप्ताह पैसा कमाएंगे भी और खर्च भी खूब करेंगे। आप अपने घर परिवार के साथ समय बिताएंगे। कारोबारियों को किसी छोटी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
मीन राशि (फरवरी 20 – मार्च 20)
जिन जातकों की मीन राशि है वो लोग इस सप्ताह अपने कार्यों को बड़ी ही गहनता के साथ करेंगे। आप अपने जीवन में उन्नत्ति के लिए संकल्पित हैं। आप अपने द्वारा किए गए कार्यों का अवलोकन भी करेंगे। आपके कार्यक्षेत्र में आपकी प्रसंसा होगी जो आपके लिए प्रेरणा का काम करेगी।
यदि आपको ये लेख और जानकारी अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख, खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

No comments:

Post a Comment