वास्तु शास्त्र का महत्त्व किसी से छुपा नहीं है। हम लोग अक्सर घर में आर्थिक समस्या का सामना करते रहते हैं। पर आज हम आपको बताने जा रहें है की किन वस्तुओं को घर में रखने से आर्थिक समस्या नहीं आती है।
घर के मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति अवश्य होनी चाहिए। इससे घर में आने वाली तमाम समस्याएं खुद बखुद हल हो जाती हैं। वास्तु देव की मूर्ति को भी आप घर में स्थापित कर सकते हैं। हाँ ये थोड़ी मुश्किल से मिलती है।
पिरामिड को घर में रखना शुभफलदायक माना गया है। कहा जाता हैं जिन घरों में पिरामिड होता है वहां सकारात्मक ऊर्जा रहती है। लक्ष्मी जी की मूर्ति को भी घर के मंदिर में स्थापित करने से धन की समस्या नहीं आती है।
गणेश जी की मूर्ति, फोटो या प्रतिमा को घर के प्रवेश द्वार के निकट स्थापित करने से घर में कष्ट नहीं आते। कुबेर जी की मूर्ति को मंदिर में रखने से धन धान्य की समस्या नहीं आती।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये।
No comments:
Post a Comment