Saturday 24 February 2018

साप्ताहिक राशिफल 26 फरवरी से 04 मार्च: जाने किन राशियों को मिलेगी सफलता

मेष राशि (मार्च 21 – अप्रैल 20)
मेष राशि वाले जातक इस सप्ताह ज्यादा सामाजिक रहेंगे। आप किसी उत्सव में भाग ले सकते हैं। आप इस सप्ताह अपनी विचारधारा वाले लोगों से प्रभावित होंगे। आप अपने करियर में नए आयाम की तलाश करेंगे।
वृषभ राशि (अप्रैल 21 – मई 20)
इस सप्ताह वृषभ राशि वाले जातकों को मान सम्मान की प्राप्ति होगी। आप इस सप्ताह अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ खूब मौज मस्ती करेंगे। आप अपने जीवन का आनंद लेंगे। कुल मिलकर ये सप्ताह आपको जोश से भर देगा।
मिथुन राशि (मई 21 – जून 21)
इस सप्ताह मिथुन राशि वाले जातक आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। इस सप्ताह काम आपकी पहली प्राथमिकता होगी। आप अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे और सम्मान पाएंगे। आप इस सप्ताह संपत्ति में निवेश भी कर सकते हैं।
कर्क राशि (जून 22 – जुलाई 22)
इस सप्ताह आप बहुत व्यस्त रहने वाले हैं। काम की थोड़ी अधिकता के बावजूद आप अपने घर परिवार के लिए समय निकालेंगे और जीवन का आनंद भी लेंगे। व्यापारियों को इस सप्ताह अधिक मुनाफा प्राप्त होगा। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है।
सिंह राशि (जुलाई 23 – अगस्त 21)
सिंह राशि वाले जाता इस सप्ताह अपने बढ़ते खर्चों को लेकर थोड़े परेशान रह सकते हैं। इस सप्ताह आप थोड़े रोमांटिक भी हो सकते हैं। आप अपने परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। इस सप्ताह निवेश करने से बचें।
कन्या राशि (अगस्त 22 – सितम्बर 23)
कन्या राशि वाले जातक अपने कार्यों को रचनात्मक तरीकों से करेंगे। आप अपने विचारों से दूसरे लोगों को प्रभावित करेंगे। व्यापारियों के लिए ये सप्ताह उत्साहजनक रहेगा। आप इस सप्ताह अपने निर्णय सोच समझ कर लें।
तुला राशि (सितम्बर 24 – अक्टूबर 23)
जिन व्यक्तियों की राशि तुला है वो इस सप्ताह खूब मेहनत करेंगे और सफलता पाएंगे। आप अपने द्वारा किये गए कार्यों से संतुष्ट दिखाई देंगे। आप अपनी आय को बढ़ाने के लिए नए स्रोतों की तलाश करेंगे। विद्यार्थी खूब परिश्रम करेंगे।
वृश्चिक राशि (अक्टूबर 24 – नवंबर 22)
वृश्चिक राशि वाले जातक इस सप्ताह खूब मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। आप इस सप्ताह अपने साथी के साथ रोमांटिक हो सकते हैं। आप अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ रहे हैं। इस सप्ताह आप निवेश सम्बन्धी निर्णय भी करेंगे। आपका स्वास्थय अच्छा रहेगा।
धनु राशि (नवंबर 23 – दिसंबर 22)
धनु राशि वाले लोग अपने भविष्य की योजनाओ के प्रति आशावान है। आप सफलता प्राप्त करने के लिए सतत प्रयास करेंगे। आप अपने कार्यक्षेत्र में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप अगर कहीं संपत्ति में निवेश करने की सोच रहें हैं तो ध्यान पूर्वक निर्णय लें।
मकर राशि (दिसंबर 23 – जनवरी 20)
जिन व्यक्तियों की राशि मकर है वो इस सप्ताह थोड़े तनाव में रहेंगे क्यूंकि आपको अपने प्रयासों के अनुरूप सफलता प्राप्त नहीं हो पा रही है। आप अपने जीवन के प्रति सकारात्मक रव्वैया अपनाएं रखें। इस सप्ताह अपने ग़ुस्से पर नियंत्रण रखें।
कुम्भ राशि (जनवरी 21 – फरवरी 19)
कुम्भ राशि वाले जातकों के लिए ये सप्ताह अत्यंत थका देने वाला रहेगा। आप काम की अधिकता की वजह से थोड़ी थकान भी अनुभव करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ प्यार बना रहेगा। साथी के साथ सम्बन्ध मधुर रहेंगे।
मीन राशि (फरवरी 20 – मार्च 20)
जिन व्यक्तियों की मीन राशि है वो लोग अपने कार्यों के प्रति समर्पित हैं। आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रयासृत हैं। आपकी जीवन के प्रति सकारात्मक सोच आपको बहुत आगे ले जायेगी। परिवार के साथ आप अधिक समय व्यतीत करेंगे।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

No comments:

Post a Comment