Saturday 3 February 2018

साप्ताहिक राशिफल 4 फरवरी से 10 फरवरी: जाने किन राशियों को प्राप्त होंगी परिवार में खुशियां

मेष राशि (मार्च 21 – अप्रैल 20)
मेष राशि वाले लोग इस सप्ताह बड़े ही व्यस्त रहेंगे। आप आय के नए स्रोतों की तलाश करेंगे। इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शादीशुदा लोगों के बीच तनाव रह सकता है।
वृषभ राशि (अप्रैल 21 – मई 20)
इस सप्ताह वृषभ राशि वाले जातक कड़ी मेहनत करेंगे। आप अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। इस सप्ताह आप कोई नया गैजेट या इलक्ट्रोनिक उपकरण खरीद सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
मिथुन राशि (मई 21 – जून 21)
इस सप्ताह मिथुन राशि वाले लोग अधिक भावुक रहेंगे। आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ अधिक समय बिताएंगे। आप का फोकस इस सप्ताह रिश्तों को मजबूत बनाने पर रहेगा। आपको कहीं से धन प्राप्त हो सकता है।
कर्क राशि (जून 22 – जुलाई 22)
इस सप्ताह कर्क राशि वाले जातक सफलता प्राप्त करेंगे। आप सामाजिक समाराहों में भी भाग ले सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप किसी के साथ वाद विवाद से बचें।
सिंह राशि (जुलाई 23 – अगस्त 21)
इस सप्ताह सिंह राशि वाले जातक सभी कठिनाईयों को पार कर के सफलता प्राप्त करेंगे। नौकरीपेशा लोग इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र में सतर्क रहें। आप किसी संपत्ति में निवेश भी कर सकते हैं।
कन्या राशि (अगस्त 22 – सितम्बर 23)
इस सप्ताह कन्या राशि वाले लोग अपने आपको साबित करेंगे तथा सफलता प्राप्त करेंगे। आपके द्वारा किये गए कार्यों के लिए आपकी प्रशंसा भी होगी। कारोबारी इस सप्ताह नई साझेदारी कर सकते हैं। आपको इस सप्ताह अधिक मुनाफा प्राप्त होगा।
तुला राशि (सितम्बर 24 – अक्टूबर 23)
तुला राशि वाले जातक इस सप्ताह अपने आपको दोराहे पर खड़ा पाएंगे। आप के पास आगे बढ़ने के लिए कई सारे विकल्प मौजूद है। आप सोच समझ कर निर्णय लें। आपको इस सप्ताह नए स्रोतों से आय प्राप्त हो सकती है। परिवार के साथ आनंदित रहेंगे।
वृश्चिक राशि (अक्टूबर 24 – नवंबर 22)
वृश्चिक राशि वाले जातक इस सप्ताह आर्थिक मामलों में व्यस्त रहेंगे। आप बड़ी ही तेज़ी से अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए आगे बढ़ रहें हैं। आप इस सप्ताह अपने निर्णय सोच समझ कर लें। अगर आप बड़े बुजुर्गों की बातों का अनुसरण करेंगे तो आपको निश्चित फायदा रूप से होगा। परिवार में खुशियां आएँगी।
धनु राशि (नवंबर 23 – दिसंबर 22)
धनु राशि वाले इस सप्ताह अपने आप को तनाव मुक्त महसूस करेंगे। आप को संतुष्टि का अनुभव होगा। आपको अपने परिवार और दोस्तों का शुक्रगुज़ार होना चाहिए जो की हर परिस्थिति में आपके साथ खड़ा रहता है। इस सप्ताह आप काफी सामजिक भी रहेंगे।
मकर राशि (दिसंबर 23 – जनवरी 20)
मकर राशि वाले जातकों का ये सप्ताह काम के सिलसिले में बहुत ही उपयोगी सिद्ध होगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। इस सप्ताह थोड़े अहंकारी भी हो सकते हैं। कृपया अपना व्यवहार सादगी पूर्ण रखें। इससे आपको भविष्य में फायदा होगा।
कुम्भ राशि (जनवरी 21 – फरवरी 19)
इस सप्ताह कुम्भ राशि वाले जातक अपने को काफी व्यस्त महसूस करेंगे। आपको अपने कार्यों में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। परन्तु आप अपनी कार्य कुशलता के बल पर इन्हे आसानी से पार कर लेंगे। इससे आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी।
मीन राशि (फरवरी 20 – मार्च 20)
मीन राशि वाले जातक इस सप्ताह सामाजिक रूप से अधिक सक्रिय रहेंगे। आप इस सप्ताह किसी धार्मिक आयोजन में भी हिस्सा ले सकते हैं। आप दोस्तों और परिवार के साथ अधिक समय बिताएंगे। आपको अपने जीवन में संतुलन बनाने की आवशयकता है।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

No comments:

Post a Comment