Sunday 4 February 2018

मासिक राशिफल: जानिए फरवरी माह का राशिफल

मेष राशि (मार्च 21 – अप्रैल 20)
मेष राशि वाले लोग इस माह अपने आप को ऊर्जावान महसूस करेंगे। इस माह नौकरीपेशा लोग अपने कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। आपकी आय में भी वृद्धि के संकेत हैं। इस माह आपको जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा।
वृषभ राशि (अप्रैल 21 – मई 20)
वृषभ राशि वाले लोग इस माह कुछ नया सीखेंगे। आप इस माह अपने कठिन परिश्रम से अद्धभुत सफलता प्राप्त करेंगे। आपके आत्म विशवास में वृद्धि होगी। इस माह आपका स्वास्थय अच्छा रहेगा। व्यापारियों को अधिक मुनाफा प्राप्त होगा।
मिथुन राशि (मई 21 – जून 21)
मिथुन राशि वाले जातक इस माह अपने अंदर की प्रतिभा को दुनिया के सामने लेकर आएंगे। आपको इस माह लोगों से सराहना मिलेगी। आप के सम्बन्ध अपने साथी के साथ मधुर बने रहेंगे।
कर्क राशि (जून 22 – जुलाई 22)
इस माह कर्क राशि वाले लोगों में नेतृत्व क्षमता का विकास होगा। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आपके कार्यक्षेत्र में आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। कारोबारी इस माह कोई नया काम शुरू कर सकते हैं।
सिंह राशि (जुलाई 23 – अगस्त 21)
सिंह राशि वाले लोग इस माह अधिक धार्मिक कार्यों के प्रति समर्पित रहेंगे। आपका रुझान आध्यात्म की और बढ़ेगा। इस माह आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। विद्याथियों को इस माह अधिक परिश्रम करना पड़ेगा।
कन्या राशि (अगस्त 22 – सितम्बर 23)
कन्या राशि वाले लोग इस माह बहुत सी उपलब्धियां हासिल करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में थोड़ी दिक्कतें आ सकती हैं। परन्तु आप अपने कार्यकुशलता से उससे पार पा लेंगे। आपका स्वास्थय अच्छा रहेगा।
तुला राशि (सितम्बर 24 – अक्टूबर 23)
तुला राशि वाले लोग इस माह सोच समझ कर बोलें। आप की वाणी किसी तो ठेस पहुंचा सकती है। साथ ही वाद विवाद होने की भी सम्भावना है। कार्यक्षेत्र में आपको मनचाहे परिणाम प्राप्त होंगे।


वृश्चिक राशि (अक्टूबर 24 – नवंबर 22)
वृश्चिक राशि वाले लोगों का जीवन इस माह चुनौतियों से भरा रहेगा। आप अगर सकारात्मक सोच के साथ कार्य करेंगे तो आपको मनचाही सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से आपको पूरा सहयोग प्राप्त होगा।
धनु राशि (नवंबर 23 – दिसंबर 22)
धनु राशि वाले लोग इस माह दृणसंकल्प के साथ कार्यों को करेंगे तथा सफलता प्राप्त करेंगे। आपके आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। आप जीवन के प्रति आशावान है। आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी।
मकर राशि (दिसंबर 23 – जनवरी 20)
मकर राशि वाले व्यक्ति इस माह भौतिक वस्तुओं से दूरी बना कर रखेंगे। आप का रुझान आध्यात्म की तरफ बढ़ेगा। आपको इस माह अपने जीवन को समझने का मौका मिलेगा। आपका स्वास्थय अच्छा रहेगा।
कुम्भ राशि (जनवरी 21 – फरवरी 19)
कुम्भ राशि वाले जातक इस माह अपने कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम करेंगे और सफलता प्राप्त करेंगे। आपके वरिष्ठ आपके कार्यों से संतुष्ट रहेंगे। आपको इस माह खूब प्रशंसा प्राप्त होगी। आपका स्वास्थय अच्छा रहेगा।
मीन राशि (फरवरी 20 – मार्च 20)
मीन राशि वाले लोगों की परिस्थितियों में सुधार आएगा। आपकी आय में वृद्धि होगी। आप इस माह अधिक संवेदनशील रहेंगे। आप अपने कार्यों को पूरी ईमानदारी के साथ निभाएंगे। जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध अच्छे रहेंगे।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

No comments:

Post a Comment