Wednesday 7 February 2018

जाने राहु और केतु किन पांच राशि वालों पर हुए हैं मेहरबान

ये तो हम सभी जानते है कि हम सभी लोगों पर ग्रह और नक्षत्रों का प्रभाव तो पड़ता है। और साथी ही पड़ता है प्रभाव छाया ग्रह राहु और केतु का। हम सभी व्यक्तियों के जीवन में खुशियों और सुख समृद्धि के लिए ये बहुत बड़े कारक हैं। ऐसी मान्यताएं हैं कि अगर किसी व्यक्ति से राहु नाराज हो जाए तो उस व्यक्ति के ऊपर ढेरों संकट आ जाते हैं। इसी प्रकार अगर केतु नाराज़ हो जाए तो उस व्यक्ति को नौकरी या कारोबार में मुसीबतों का सामना करना पड़ता है।
इन दोनों ग्रहों का अपना कोई अस्तित्व तो नहीं होता परन्तु ये दोनों जिस भी ग्रह के साथ आपकी कुंडली में होते हैं उसी प्रकार व्यक्ति पर असर डालते हैं। उसी के अनुसार शुभ और अशुभ प्रभाव भी होता है। राहु और केतु इन पांच राशि वाले लोगों पर मेहरबान हुए हैं। तो चलिए जानते है कौन कौन सी हैं वो राशियां जिन पर बरसेगी राहु और केतु की कृपा।
मेष राशि
मेष राशि वाले लोगों की नौकरी में स्थिरता आएगी। इसके अलावा धन प्राप्ति के भी संकेत हैं। आप किसी वाद विवाद से बच कर रहें। आपके रिश्ते जीवनसाथी के साथ मजबूत बनेगे।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातक इस संयोग के कारण खूब तरक्की करेंगे। आपको यात्रा  करने के भी संकेत हैं। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कारोबारियों को अपने कारोबार में अप्रत्याशित सफलता मिलेगी। आप अगर नहाते समय पानी में कुछ बूंदे गंगा जल की मिला लें तो आपके लिए सर्वोत्तम रहेगा।

धनु राशि
धनु राशि वाले लोग अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। लाभ होने के संकेत हैं। आपको जीवनसाथी से भरपूर लाभ प्राप्त होगा। आपकी यात्रायें भी आपके लिए अच्छी रहेंगी। अगर आप सूर्य को अर्क दें तो ये और भी अच्छा है।
कुम्भ राशि
कुम्भ राशि वाले लोग को ढेरों खुशियां प्राप्त होगी। अगर आप किन्ही बातों को लेकर तनाव में थे तो उससे आपको मुक्ति मिलेगी। आपको आगे बढ़ने के कई अवसर प्राप्त होंगे। आप किसी तरह के अफवाओं पर ध्यान न दें। आप रोजाना दुर्गा कवच का जप करें।
मीन राशि वाले लोग पिछले काफी समय से जिन समस्याओं से जूझ रहें थे उससे उबर जाएंगे। आप किसी भी वाद विवाद में न पड़ें। दोस्तों और परिवार के साथ साथ सम्बन्ध मजबूत बनेगे। आप रात्रि में ताम्बे के बर्तन में पानी भर कर रख लें और सुबह उसे कहीं बहते पानी में सरवा दें। आपके कष्ट दूर हो जाएंगे।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

No comments:

Post a Comment