Sunday 4 March 2018

मासिक राशिफल मार्च 2018: जाने किन राशियों के लोग होंगे आर्थिक रूप से मजबूत



मेष राशि (मार्च 21 – अप्रैल 20)
मेष राशि वाले जातक इस माह ऊर्जा से भरे रहेंगे। आपके जीवन में जो भी समस्या चल रही हैं उनको सुलझाने के लिए आपको ही प्रयास करने होंगे। व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ होने के संकेत हैं।
वृषभ राशि (अप्रैल 21 – मई 20)
वृषभ राशि वाले लोग इस माह लेन देन में ज्यादा व्यस्त रहेंगे। इस माह आपको कारोबारी अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए नई योजना बनाएंगे। आप दृण इच्छाशक्ति वाले व्यक्ति हैं तथा चुनौतियों से नहीं घबराते हैं। विद्यारितों को सफलता के लिए अधिक प्रयास करने होंगे।
मिथुन राशि (मई 21 – जून 21)
जिन व्यक्तियों की राशि मिथुन हैं वो इस माह आर्थिक रूप से अधिक उन्नति प्राप्त करेंगे। आपको अपने भाग्य का सम्पूर्ण सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी लेकिन काम की अधिकता बनी रहेगी।
कर्क राशि (जून 22 – जुलाई 22)
कर्क राशि वाले जातक इस माह अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए ज्यादा सोशल रहेंगे। अगर आप अपने कार्यक्षेत्र में बदलाव की सोच रहें हैं तो थोड़ा रुक जाएँ। इस माह अपने स्वास्थय का ख्याल रखें।
सिंह राशि (जुलाई 23 – अगस्त 21)
सिंह राशि वाले अगर अपनी नौकरी बदलने की सोच रहें हैं तो ये माह आपके लिए अनुकूल है। आप आर्थिक रूप से अधिक मजबूत बनेंगे। पर आपका इस दौरान कहीं अनचाही जगह पर भी ट्रांसफर हो सकता है। घबराएं नहीं, वक़्त के साथ परिस्थियाँ भी बदल जाएंगी।
कन्या राशि (अगस्त 22 – सितम्बर 23)
कन्या राशि वाले जातक अगर कोई बड़ा और महत्वपूर्ण निर्णय लेने की सोच रहें हैं तो आपको थोड़ा समय लग सकता है। ध्यान रहे की आपके निर्णयों में देरी आपके लाभों में कमी बनकर सामने आएँगी। विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।
तुला राशि (सितम्बर 24 – अक्टूबर 23)
जिन व्यक्तियों की राशि तुला है वो लोग इस माह धन संचय करने में ज्यादा व्यस्त रहेंगे। व्यापारियों के लिए ये माह बड़ा व्यस्त रहने वाला है। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। आप निवेश से सम्बन्धी कोई बड़ा निर्णय भी ले सकते हैं।
वृश्चिक राशि (अक्टूबर 24 – नवंबर 22)
वृश्चिक राशि वाले इस माह अपने मित्रों और परिवारजनों से सहयोग न मिलने के कारण थोड़े तनाव में रहेंगे। अगर आप किसी बीमारी से जूझ रहें हैं तो उससे उबरने में अभी वक़्त लगेगा। आपको पैरों की कोई तकलीफ हो सकती है।
धनु राशि (नवंबर 23 – दिसंबर 22)
धनु राशि वाले जातक इस माह अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने की चाह में लगे रहेंगे। इसके कारन आप के पारिवारिक सुखों में कमी आ सकती हैं। आप अपनी निजी जिंदगी और व्यवसाय में सामजस्य बनाने जरूरत है। 
मकर राशि (दिसंबर 23 – जनवरी 20)
जिन व्यक्तियों की राशि मकर है वो लोग इस माह छोटी छोटी यात्रा पर जाएंगे। इसी कारण से आपके स्वास्थ्य में कुछ कमी आ सकती है। आप अपने खान पान का ख्याल रखें। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा।
कुम्भ राशि (जनवरी 21 – फरवरी 19)
कुम्भ राशि वाले जातकों के लिए इस माह प्रेम संबधो में मधुरता आएगी। आपके अपने मित्रों के साथ सम्बन्ध मजबूत बनेगे। आप नए लोगों से भी मिलेंगे जो की आपके भविष्य के लिए तरक्की के नए रस्ते खोलने में मददगार साबित होंगे।
मीन राशि (फरवरी 20 – मार्च 20)
मीन राशि वाले लोग इस माह अधिक सफलता पाएंगे। आपके जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध मजबूत बनेंगे। आप अपनी रचनात्मक प्रतिभा से दूसरों को प्रभावित करेंगे। अपने स्वस्थ्य का ख्याल रखें।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये 

No comments:

Post a Comment