Thursday 29 March 2018

कैसे पाएं घर बैठे बेबी पिंक लिप्स

सुन्दर होंठ सभी को अच्छे लगते ही है साथ ही ये आपके चेहरे को और भी आकर्षक बनाते है। आज हम आपको घरेलु लिप बाम बनाना बताने जा रहे है जिससे आप घर बैठे बेबी पिंक लिप्स पा सकते है। ये उन लोगो के लिए ज्यादा उपयोगी है जिनके होंठ या तो रूखे हैं या फिर डार्क कलर के हैं। तो आइये जानते हैं घर बैठे बेबी पिंक लिप्स पाने की और लिप बाम बनाने की सरल विधि।
इस लिप बाम में हम चुकुन्दर का रस लेंगे जो की होंठों की लालिमा को बढ़ता है। नारियल का तेल में एसपीएफ 3 होता है जो डॉयनेस और आद्रता ख़त्म करता है। वेसिलीन सॉफ्टनेस बढ़ाता है। विटामिन इ फटें होंठों को ठीक करेगा।
सबसे पहले चुकुन्दर के रस के 2 बड़े चम्मच, नारियल के तेल 1/2 छोटा चम्मच में मिलाएं। अब इसमें वेसिलीन पेट्रोलियम जेली 1 छोटा चम्मच मिला लें। अब विटामिन इ के 2 कैप्सूल अच्छे से मिलाये। अब इस मिश्रण को रख दें। थोड़े देर में ये गाढ़ा हो जायेगा। अब इससे रोज रात में अपने होठों पर लगाएं। एक हफ्ते में ही आप फर्क महसूस करेंगे।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श करने की सलाह लीजिये।

No comments:

Post a Comment