Saturday 3 March 2018

साप्ताहिक राशिफल 05 मार्च से 11 मार्च: जाने किन राशियों को होगा धन लाभ

मेष राशि (मार्च 21 – अप्रैल 20)
मेष राशि वाले जातक इस सप्ताह नई योजनाओं पर काम करेंगे। आप नए लोगों से मिलेंगे जो की आपको आगे चलकर फायदा पहुंचाएंगे। आप थोड़ा आराम करने के लिए वक़्त निकालेंगे। साथ ही जीवनसाथी के साथ थोड़ा समय भी निकालेंगे।
वृषभ राशि (अप्रैल 21 – मई 20)
वृषभ राशि वाले ये जानते हैं की उन्हें कैसे अपने रिश्तों को सहेजना है। इस सप्ताह आप अपने को उत्तेजित होने से बचाएँ। साथ ही कोई भी फैसला आवेश में आकर न लें। संपत्ति में निवेश करने से बचें।
मिथुन राशि (मई 21 – जून 21)
मिथुन राशि वाले जातक इस सप्ताह अपने सपनो को पूरा करने के लिए जी तोड़ मेहनत करेंगे। साथ ही आप अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर के सभी से प्रोत्साहन पाएंगे। आप इस सप्ताह अन्य स्रोत से धन प्राप्त भी करेंगे।
कर्क राशि (जून 22 – जुलाई 22)
जिन व्यक्तियों की राशि कर्क है वो इस सप्ताह अपने परिवार के लिए थोड़ा वक़्त निकालेंगे। साथ ही आप निवेश सम्बन्धी कोई निर्णय भी ले सकते हैं। आप धन का संचय न कर उसका निवेश करें। अपने स्वास्थय का ख्याल रखें।

सिंह राशि (जुलाई 23 – अगस्त 21)
सिंह राशि वाले जातक इस सप्ताह किसी यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापारियों के लिए ये सप्ताह औसत रहेगा। विद्यार्थियों को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। आपको कहीं से धन प्राप्त हो सकता है।
कन्या राशि (अगस्त 22 – सितम्बर 23)
कन्या राशि वालों के लिए ये सप्ताह उत्तम है। आप चाहे नौकरी में हों या व्यापार में दोनों ही जगह सफलता पाएंगे। लोग आपकी कार्यकुशलता की तारीफ करेंगे। आप किसी सामाजिक उत्सव में भी भाग ले सकते हैं। परिवार में आनंद रहेगा। धन प्राप्ति के संकेत हैं।
तुला राशि (सितम्बर 24 – अक्टूबर 23)
तुला राशि वाले लोग इस सप्ताह अपने आपको थोड़ा व्यस्त महसूस करेंगे। घबराएं नहीं क्यूंकि आपकी मेहनत ही आपको सफलता दिलाएगी। आप को जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को सफलता के लिए अधिक प्रयास करने होंगे।
वृश्चिक राशि (अक्टूबर 24 – नवंबर 22)
वृश्चिक राशि वाले जातक इस सप्ताह खूब खुश और संतुष्ट रहेंगे। आपको इस सप्ताह रुका हुआ धन प्राप्त होगा। आप के रिश्तो में मधुरता आएगी। आप अगर व्यापार में हैं तो आप अधिक मुनाफा कमाएंगे। आप निवेश सम्बन्धी निर्णय सोच समझ कर लें।
धनु राशि (नवंबर 23 – दिसंबर 22)
जिन व्यक्तियों की धनु राशि है वो लोग बहुत ही सफलता प्राप्त करेंगे। आप अपने जीवन में बहुत कुछ पाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जिसके लिए आप प्रयास भी कर रहें हैं। समाज में आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आपको धन प्राप्त हो सकता हैं। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

मकर राशि (दिसंबर 23 – जनवरी 20)
मकर राशि वाले लोगो इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर के सभी को चौकां देंगे। आप आर्थिक रूप से मजबूत बनेगे। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है।
कुम्भ राशि (जनवरी 21 – फरवरी 19)
इस सप्ताह कुम्भ राशि वाले लोग अधिक सक्रिय रहेंगे। आप ने अपने जीवन में बहुत कुछ प्राप्त किया है। साथ ही सफलता प्राप्ति के लिए प्रयासरत भी हैं। आपके लोगों के साथ मधुर सम्बद्ध आपको बहुत आगे तक लेकर जाएंगे।
मीन राशि (फरवरी 20 – मार्च 20)
मीन राशि वाले जातक इस सप्ताह रचनात्मक कार्यों से जुड़े रहेंगे। आप किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम है। आप अपने कार्यों से सभी को प्रभावित करेंगे। आपके धन प्राप्ति के संकेत हैं।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

No comments:

Post a Comment