Wednesday 28 March 2018

कैसे चमकाए अपनी किस्मत मोमबत्ती से

वैसे तो व्यक्ति अपनी किस्मत को चमकाने के लिए नित्य नए नए प्रयोग करता ही है। फिर चाहे वो वास्तु शास्त्र हो या फिर फेंगशुई। आज हम आपको फेंगशुई में मोमबत्ती, उसके रंग और उसको जलाने की दिशा के बारें में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं की कैसे चमकाए अपनी किस्मत मोमबत्ती के माध्यम से।
मोमबत्ती को घर में कहीं भी नहीं जलाना चाहिए। आप मोमबत्ती को हमेशा उत्तर पूर्व, दक्षिण पश्चिम, या दक्षिण दिशा में ही जलाएं। भूलकर भी कभी मोमबत्ती को उत्तर दिशा में न जलाएं। ऐसा करने से धन आगमन बाधित होता है। साथ ही वायव्य स्थान पर मोमबत्ती जलाने से परिवार जनो में ईर्ष्या और अशांति उत्त्पन्न होती है।


इसी प्रकार कभी भी अपने ऑफिस या कार्यस्थल के वायव्य स्थान पर मोमबत्ती नहीं जलानी चाहिए इससे आर्थिक नुक्सान होता है। फेंगशुई में रंगो का भी बढ़ा महत्त्व होता है। सफ़ेद रंग की मोमबत्तियां को शुभ नहीं माना जाता इसलिए इन्हे घर पर नहीं जलाना चहिये। अगर बहुत जरूरी हो तो इसे उत्तर दिशा में जला सकते हैं।
नीले रंग की मोमबत्तियां पूर्व या दक्षिण पूर्व दिशा में ही जलानी चाहिए। इसके अलावा हरे या लाल रंग की मोमबत्तियां दक्षिण दिशा में जलानी चाहिए। पीले रंग की मोमबत्तियां दक्षिण पश्चिम दिशा में ही जलानी चाहिए।
ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी तो रहती ही है। साथ ही उसमे वृद्धि भी होती है। आगे आने वाले आर्टिकल्स में हम आपको बताएंगे की आपको मोमबत्तियों को जलाने के लिए कौनसा स्टैंड खरीदना चाहिए।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

No comments:

Post a Comment