Saturday 17 March 2018

साप्ताहिक राशिफल दिनांक 19-03-2018 से 25-03-2018: जाने किन राशियों को मिलेगी सफलता

मेष राशि (मार्च 21 – अप्रैल 20)
मेष राशि वाले जातक इस सप्ताह बहुत व्यस्त रहेंगे। आपको पता है की अगर आपको सफलता चाहिए तो आपको अपने कार्यों को जिम्मेदारी के साथ पूरा करना होगा। धन प्राप्ति के संकेत हैं। इस सप्ताह दूसरों की बातों में न आयें।
वृषभ राशि (अप्रैल 21 – मई 20)
इस सप्ताह आप अपने कार्य क्षेत्र में अपनी कार्यकुशलता का परिचय देंगे। आप किसी छोटी यात्रा पर भी जा सकते हैं। व्यापारी थोड़े परेशान रहेंगे। आप अपने निर्णय सोच समझ कर लें। माँ लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी।
मिथुन राशि (मई 21 – जून 21)
मिथुन राशि वाले लोग इस सप्ताह वित्तीय मामलों पर अधिक ध्यान देंगे। आप अगर कहीं बड़ा निवेश करने जा रहें हैं तो सोच समझ कर निर्णय लें। इस सप्ताह आपको अपने किसी कृत्य के लिए माफ़ी भी मांगनी पड़ सकती है। घबराइए नहीं इससे आपका कद और ऊँचा होगा।
कर्क राशि (जून 22 – जुलाई 22)
कर्क राशि वाले जातक इस सप्ताह सफलता के रथ पर सवार हैं। आप जीवन के हर क्षेत्र में उन्नत्ति प्राप्त करेंगे। आप ऊर्जा से परिपूर्ण हैं। आप इस सप्ताह किसी धार्मिक समाराहों या क्रिया कलापों में भी व्यस्त रह सकते हैं।
सिंह राशि (जुलाई 23 – अगस्त 21)
सिंह राशि वाले लोग इस सप्ताह अपने भूतकाल में किये गए कार्यों को सोच सोच कर व्यथित होंगे। आप ये अच्छे से जानते हैं की जो वक़्त बीत गया है वो वापस नहीं आ सकता। इसलिए आप अपने भविष्य के और ध्यान दें। तथा उसको बेहतर बनाने के लिए प्रयास करें।
कन्या राशि (अगस्त 22 – सितम्बर 23)
कन्या राशि वाले जातक इस सप्ताह सही रह पर चल रहें हैं। आप बखूबी अपनी जिम्मेदारियों को समझते है तथा भली भांति उनको पूरा करने का प्रयास भी करते हैं। आपके धन प्राप्ति के संकेत है। आप अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
तुला राशि (सितम्बर 24 – अक्टूबर 23)
जिन व्यक्तियों की राशि तुला है वो लोग इस सप्ताह अधिक व्यस्त रहेंगे। कारोबारी अपने लिए नए साझेदार बना सकते हैं। आप इस सप्ताह बहुत सा धन व्यय करेंगे जिसके कारण आपको थोड़ा तनाव भी रह सकता है।
वृश्चिक राशि (अक्टूबर 24 – नवंबर 22)
वृश्चिक राशि वाले लोग इस समय जीवन में हर तरफ से सफलता प्राप्त कर रहें हैं। आप अपने कार्यक्षेत्र में कार्य कुशलता का परिचय देकर सभी को चौंका देंगे। भाग्य आपके साथ है। आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी।
धनु राशि (नवंबर 23 – दिसंबर 22)
धनु राशि वाले जातक इस सप्ताह अपने करियर में नई उचाईयों को छुएंगे। आप इस सप्ताह थोड़े भावनातमक हो सकते हैं जिसके कारण आप छोटी छोटी बातों को अपने दिल से लगा लेंगे। आप अपने क्रोध पर काबू रखें तथा व्यर्थ किसी से वाद विवाद न करें।
मकर राशि (दिसंबर 23 – जनवरी 20)
मकर राशि वाले लोग इस सप्ताह अपनी व्यवहार कुशलता का परिचय देंगे। आपको अपने कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। आप इस सप्ताह दूसरों के आकर्षण का केंद्र रहेंगे। आप को अपने कार्यों में सफलता मिलेगी।
कुम्भ राशि (जनवरी 21 – फरवरी 19)
जिन व्यक्तियों की कुम्भ राशि है वो लोग इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र में तनाव का अनुभव करेंगे। अत्यधिक काम का असर आपकी निजी ज़िन्दगी पर भी पड़ सकता है। निवेश सम्बन्धी निर्णय सोच समझ कर लें।
मीन राशि (फरवरी 20 – मार्च 20)
मीन राशि वाले जातक इस सप्ताह पैसे कमाने पर ज्यादा ध्यान देंगे। आप कहीं निवेश भी कर सकते हैं। आप इस सप्ताह खूब सारी शॉपिंग भी करेंगे। आपके सम्बन्ध जीवनसाथी के साथ मजबूत होंगे। आपकी महत्वकांशा भी अधिक बढ़ेगी।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

No comments:

Post a Comment