Sunday 11 March 2018

साप्ताहिक राशिफल दिनांक 12-03-2018 से 18-03-2018: किन राशियों के लोग रहेंगे तनाव में

मेष राशि (मार्च 21 – अप्रैल 20)
मेष राशि वाले लोग इस सप्ताह अधिक व्यस्त रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों ने जो भी कार्य की शुरुआत अपने कार्यस्थल पर की है उससे आगे आने वाले समय में उन्हें सफलता मिलेगी। इस सप्ताह आप सामाजिक रूप से ज्यादा सक्रिय रहेंगे। जीवन साथी के साथ सम्बन्ध मजबूत बनेंगे।
वृषभ राशि (अप्रैल 21 – मई 20)
जिन लोगों की राशि वृषभ है वो लोग इस सप्ताह खूब सारी शॉपिंग करेंगे। आप जो पिछले दिनों में आर्थिक नुक्सान उठाना पड़ा था आप उसकी भी भरपाई कर लेंगे। आपके सहकर्मी आपके व्यव्हार कुशलता की तारीफ करेंगे। व्यापरी ज्यादा मुनाफा कमाएंगे। विद्यार्थी इस समय पढ़ाई पर ज्यादा केंद्रित रहेंगे।
मिथुन राशि (मई 21 – जून 21)
मिथुन राशि वाले लोग इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र में कठिन परिश्रम करेंगे। आपको अपनी मेहनत का फल भी मिलेगा। आप के जीवन में रोमांस की शुरुआत हो सकती है। ये रोमांस ऑफिस या सहकर्मी के साथ हो सकता है।
कर्क राशि (जून 22 – जुलाई 22)
कर्क राशि वाले लोग इस समय तनाव से जूझ रहें हैं। आप इस सप्ताह अकेले रहना पसंद करेंगे। आप इस समय आर्थिक रूप से भी खुद को कमजोर पा रहें। अपने पर भरोसा रखें। जल्द ही ये समय भी बीत जायेगा। अपने स्वस्थ्य का ख्याल रखें।
सिंह राशि (जुलाई 23 – अगस्त 21)
जिन व्यक्तियों की सिंह राशि है वो लोग इस सप्ताह काम से ज्यादा मौज मस्ती को तरजीह देंगे। आप अपने जीवन को पूरे उमंग और तरंग के साथ जीना चाहते हैं। व्यापारियों के लिए समय अच्छा है। आप नई साझेदारियां कर सकते हैं। जो की भविष्य के लिए लाभ दायक सिद्ध होगी।
कन्या राशि (अगस्त 22 – सितम्बर 23)
जिन व्यक्तियों की राशि कन्या है वो लोग इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र में बढ़िया प्रदर्शन करेंगे। आप किसी छोटी यात्रा पर भी जा सकते हैं। आप अपने काम के लिए अपने परिवार और दोस्तों को समय नहीं दे पा रहें हैं जो की भविष्य में कष्टदायी होगा।


तुला राशि (सितम्बर 24 – अक्टूबर 23)
तुला राशि वाले जातक इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र में खूब मेहनत करेंगे। आप अपने करियर में बहुत ऊँचा जाना चाहते हैं। जिसके लिए आप को अपनी क़ाबलियत भी बढ़ाने के जरूरत है। इस सप्ताह आप थोड़े चिंतित भी रहेंगे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में व्यस्त रहेंगे।
वृश्चिक राशि (अक्टूबर 24 – नवंबर 22)
जिन व्यक्तियों की राशि वृश्चिक है वो लोग इस सप्ताह थोड़े धार्मिक ज्यादा रहेंगे। आप अब अपने निर्णय सोच समझ कर ले रहें हैं। आप की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप अपने निर्णय सोच समझ कर लें। आप इस सप्ताह बहुत से नए लोगों से मिलेंगे।
धनु राशि (नवंबर 23 – दिसंबर 22)
धनु राशि वाले लोग इस सप्ताह बहुत ही संतुष्टि के साथ पारिवारिक खुशियों का भी आनंद ले रहे हैं। जो बातें आपको परेशान करती थी तथा आप क्रोधित हो जाते थे आज आप को उन बातों पर हंसी आती है। आप अपने जीवन की सही रह पर हैं। अपने स्वस्थ्य का ख्याल रखें।
मकर राशि (दिसंबर 23 – जनवरी 20)
मकर राशि वाले लोगों ने पिछले काफी समय से खूब मेहनत की है। और अब आपको अपनी मेहनत का फल मिलने वाला है। आपको अपने रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। परिवार में खुशियां आएँगी। आपका अच्छा समय चल रहा है। विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम की आवश्यकता है।
कुम्भ राशि (जनवरी 21 – फरवरी 19)
जिन व्यक्तियों की कुम्भ राशि है वो लोग इस सप्ताह आत्म मंथन करेंगे। आप पिछले काफी समय से काम को शुरू तो कर रहे हैं पर उसे पूरा करने से पहले ही छोड़ दे रहे हैं। व्यापारी थोड़े परेशान रह सकते हैं। आर्थिक रूप से कोई नुक्सान भी हो सकता है। 
मीन राशि (फरवरी 20 – मार्च 20)
मीन राशि वाले जातक इस समय अपने करियर पर फोकस करेंगे। आप अपने काम के सिलसिले में यात्रा भी कर सकते हैं। आप नए नए लोगों से मिलेंगे जो की आपके लिए फायदेमंद सिद्ध होंगे। आप इस सप्ताह सामाजिक रूप से अधिक सक्रिय रहेंगे।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

No comments:

Post a Comment