Saturday 10 March 2018

जानिए ‘N’ से नाम शुरू होने वाले व्यक्तियों का व्यक्तित्व और स्वाभाव

ज्योतिष के अनुसार किसी भी व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर उसके स्वाभाव का परिचय कराता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन व्यक्तियों के बारें में जिनका नाम अंग्रेजी के ‘N’ अक्षर से शुरू होता है। तो चलिए जानते हैं ऐसे व्यक्तियों के बारे में।
जिन भी व्यक्तियों का नाम ‘N’ अक्षर से शुरू होता है वो बहुत ही बिंदास प्रवृति के होते है। ऐसे लोग बहुत ही खुले विचारों वाले होते हैं, तथा ऐसे लोग दूसरों को ज्यादा तवज्जो नहीं देते। ऐसे व्यक्तियों को इस बात से फर्क नहीं पड़ता की लोग उनके बारें में क्या सोचते हैं। ऐसे व्यक्ति अपनी ही धुन और दुनिया में मस्त रहने वाले होते हैं।
ऐसे व्यक्ति दिखावे में यकीन रखते है। ये लोग कब क्या करेंगे ये खुद भी नहीं जानते। ये बहुत जल्दी चीजों से बोर हो जाते हैं तथा ज्यादा देर तक एक ही काम नहीं कर पाते। ऐसे लोग हमेशा अपने बारें में सोचने वाले होते है। ये हर किसी चीज़ को पाने के कामना रखते हैं वो भी ज्यादा मेहनत किये। ऐसे लोग बहुत ज्यादा बातूनी होते हैं।
ऐसे लोगों ने अपने जीवन में बहुत ही संघर्ष किया हुआ होता है जिसके कारण ये बहुत ही मजबूत और शक्तिशाली होते हैं। ये लोग अपने अनुभवों से ही बड़ी से बड़ी समस्याओं को सुलझा लेते हैं। तथा प्रगति के पथ पर हमेशा अग्रसर रहते हैं। ये लोग बहुत ही अच्छे मित्र होते हैं। ये लोग अपनी दोस्ती निभाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।
ऐसे व्यक्तियों की दृण इच्छा शक्ति बहुत मजबूत होती है। उम्र के साथ - साथ इनके व्यक्तित्व में आकर्षण और बढ़ता है जिसके कारण इनकी ख्याति भी बढ़ती जाती है। ऐसे व्यक्ति बहुत ही संवेदनशील होते हैं। अगर आपका कोई ‘N’ नाम वाला व्यक्ति मित्र है तो आप बहुत ही खुश किस्मत है।
ऐसे व्यक्ति बहुत ही स्वार्थी भी होते हैं। अपने मतलब के लिए ये कुछ भी कर सकते हैं। जिसके कारण लोग इन्हे घमंडी और अहसान फरामोश भी कहते है। ये लोग किसी के सगे नहीं होते। अपने काम निलने के उपरांत ये किसी को नहीं पूछते। ऐसे लोग बहुत ही शांत दिखाई देते है पर ये लोग अंदर से बहुत ही आक्रामक प्रवृति के होते है। ऐसे लोग बहुत ही धीमी गति से काम करते हैं परन्तु अपनी आलोचना इन्हे पसंद नहीं होती।

हर वास्तु में तोल-मोल करने वाले ऐसे व्यक्तियों के लिए प्यार भी एक हिसाब किताब की भांति होता है। ऐसे लोग वहीँ रिश्ता जोड़ते हैं जहाँ इन का फायदा होता है। ऐसे व्यक्ति आकर्षक रंग रूप के स्वामी होते हैं जिसका फायदा ये जीवन भर उठाते हैं। ये लोग अपनी उपेक्षा ज़रा भी बर्दाश्त नहीं करते। इन लोगों के पास धन की कभी कमी नहीं होती।
संक्षिप्त में कहा जाये तो ‘N’ नाम वाले व्यक्ति बहुत ही आकर्षक होते हैं।ऐसे व्यक्ति अपने जीवन में संघर्ष कर के सफलता प्राप्त करते है,ऐसे लोग दोस्ती करने के लिए बहुत ही उत्तम होते हैं। परन्तु ऐसे लोगों से दुश्मनी करने से बचना चाहिए।
अगले लेख में हम जानेगें किसी और अक्षर से शुरू होने वाले नाम वाले व्यक्तियों के बारें में। यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं,अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श करने की सलाह लीजिये

No comments:

Post a Comment