Saturday 10 March 2018

जानिए ‘V’ से नाम शुरू होने वाले व्यक्तियों का व्यक्तित्व और स्वाभाव

ज्योतिष के अनुसार आपका नाम आपकी पर्सनॅलिटी का हिस्सा होता है। आपका नाम जिस भी अक्षर से शुरू होता है, उससे आपके व्यक्तित्व और स्वाभाव का अंदांज़ा लगाया जा सकता है। प्रत्येक व्यक्ति का जन्म के अनुरूप कोई एक नाम उसके राशि के अनुसार जोड़ दिया जाता है। जिसे हम लोग “नामकरण संस्कार” के नाम से जानते हैं। किसी भी व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर उसके स्वाभाव का परिचय कराता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन व्यक्तियों के बारें में जिनका नाम अंग्रेजी के ‘V’ अक्षर से शुरू होता है। तो चलिए जानते हैं ऐसे व्यक्तियों के बारे में।
“V” अंग्रेज़ी वर्णमाला का 22 वां अक्षर होता है। जिन भी व्यक्तियों का नाम ‘V’ अक्षर से शुरू होता है वो स्वतंत्र रहने चाहते हैं तथा किसी प्रकार की कोई भी बंदिशे पसंद नहीं करते हैं। ऐसे व्यक्ति अपनी बातें और सपने किसी के साथ शेयर नहीं करते हैं। ये केवल वो ही काम करना पसंद करते हैं जो इनका मन कहता है। ये किसी की रोका टोकि पसंद नहीं करते हैं। इन लोगों पर कोई काम न तो थोप सकते हैं और ना ही इनसे से कोई भी काम जबरदस्ती कराया जा सकता है।

”V” अक्षर वाले व्यक्ति अपने जीवन में संघर्ष करके नाम, इज्जत, पैसा, और शोहरत खूब कमाते हैं। इनको कोई भी चीज़ आसानी से प्राप्त नहीं होती, पर जब मिलती है तो वो स्थायी होती है। इस नाम वाले व्यक्ति काफी जिद्दी और आलसी प्रवृति के होते हैं। परन्तु वक़्त पड़ने पर अपनी जिम्मेदारियों का अच्छे से निर्वाहन करते हैं। सामाजिक जीवन में इनको कई बार आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है।
ऐसे व्यक्ति भावनाओं की कदर करते हैं। परन्तु ये अपनी भावनाएं व्यक्त नहीं कर पाते हैं। आमतौर पर इनका वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है। ऐसे लोग किसी भी चीज़ से बहुत जल्दी ऊब जाते हैं। ये परिवर्तनों को पसंद करते हैं। ये लोग अपनी निजी जिंदगी में किसी का भी हस्तक्षेप पसंद नहीं करते है। ये लोग किसी भी रिश्ते में अपना पर्सनल स्पेस चाहते हैं।
ये किसी से भी जुड़ने से पहले उसकी आदतों को भी जान लेते हैं, तभी आगे बढ़ते हैं। ऐसे लोग काफी स्वाभिमानी और भरोसेमंद होते हैं। ऐसे लोगो का मानना होता है की जब वो दूसरों को सम्मान देंगे तभी उन्हें सम्मान की प्राप्ति होगी। ये लोग तीष्ण बुद्धि के स्वामी होते है, ये किसी भी बात को कभी नहीं भूलते। ये लोग दूसरे व्यक्तियों को अपनी बातों से प्रभावित करके आसानी किसी बात पर राज़ी कर लेते हैं।
संक्षिप्त में कहा जाये तो ‘V’ नाम वाले व्यक्ति बहुत ही स्वाभिमानी और भरोसेमंद होते हैं। ऐसे व्यक्ति अपने जीवन में संघर्ष कर के सफलता प्राप्त करते है, ऐसे लोग अपनी स्वत्रंता को सबसे ज्यादा  महत्त्व देते हैं।
अगले लेख में हम जानेगें किसी और अक्षर से शुरू होने वाले नाम वाले व्यक्तियों के बारें में। यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं,अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श करने की सलाह लीजिये

No comments:

Post a Comment