Saturday 10 March 2018

जानिए ‘C’ अक्षर से नाम शुरू होने वाले व्यक्तियों का व्यक्तित्व और स्वाभाव

किसी भी व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर उसके स्वाभाव का परिचय करा देता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन व्यक्तियों के बारें में जिनका नाम अंग्रेजी के ‘C’ से शुरू होता है। तो चलिए जानते हैं ऐसे व्यक्तियों के बारे में।
‘C’ से शुरू होने वाले व्यक्तियों को अपने जीवन में बहुत ही सफलता मिलती है। ऐसे व्यक्ति बहुत ही सामाजिक प्रवृति के होते हैं तथा ऐसे क्रिया कलापो में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। ऐसे लोग सर्वप्रिय होते हैं तथा सभी लोग इनको पसंद करते हैं। लोग ऐसे व्यक्तियों से दोस्ती करने के लिए उत्साहित रहते हैं। ऐसे लोग किसी भी महफ़िल या पार्टी की जान होते हैं।
ऐसे व्यक्ति समाज में सम्मान और प्रतिष्ठा पाना चाहते है और इसके लिए सदैव अच्छा दिखना चाहते हैं। ‘C’ नाम वाले व्यक्ति जिन लोगों को पसंद करते हैं ये उनके काफी करीब हो जाते हैं। ये लोग बहुत ही व्यावहरिक होते है। ऐसे लोग अपने ही फेवरेट होते है। तथा कोई साथी न मिलने पर ये अकेले भी बहुत खुश रहते हैं। ऐसे लोग स्वाभाव से काफी इमोशनल होते हैं।

ऐसे व्यक्ति जो भी करियर चुनते है वो उसमेबहुत ही सफल होते हैं। क्यूंकि इनके काम से ज्यादा इनके व्यव्हार से लोग खुश होते हैं। इनका व्यव्हार दूसरों के प्रति बहुत ही अच्छा होता है, जिसके कारण इसका फायदा इन्हे पूरे जीवन मिलता रहता है। इनके व्यव्हार के कारण लोग इनका साथ देते हैं और ये अपने जीवन में ऊंचाइया प्राप्त करते हैं।
ऐसे लोग स्पष्ठवादी होते है, पर ये जानभूझ कर किसी को ठेस नहीं पहुँचाना चाहते हैं। संक्षिप्त में कहा जाये तो ‘C’ नाम वाले व्यक्ति बहुत ही मेहनती होते है। व्यावहारिक होने के कारण ये लोग सबके बीच प्रिय और सफल होते हैं।
अगले लेख में हम जानेगें किसी और अक्षर से शुरू होने वाले नाम वाले व्यक्तियों के बारें में। यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं,अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श करने की सलाह लीजिये

No comments:

Post a Comment