Saturday 31 March 2018

साप्ताहिक राशिफल दिनांक 01-04-2018 से 07-04-2018: जाने किन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ

मेष राशि (मार्च 21 – अप्रैल 20)
मेष राशि वाले जातक इस सप्ताह अपने जीवन में उद्देश्यों की पूर्ति के लिए काम करेंगे। आप इस सप्ताह सोच समझ कर ही किसी कार्य में हाथ डालें वरना बाद में पछताना पड़ सकता है। आप आर्थिक मामलों में व्यस्त रहेंगे। कार्यों में सफलता के लिए परिश्रम करना पड़ेगा।
वृषभ राशि (अप्रैल 21 – मई 20)
वृषभ राशि वाले लोग इस सप्ताह खुश रहेंगे। आपने जो लक्ष्य अपने जीवन में निर्धारित किये हैं आप उन्हें पाने की और अग्रसर हैं। कारोबार से जुड़े व्यक्तियों को व्यवसाय में सफलता और लाभ दोनों प्राप्त होगा।
मिथुन राशि (मई 21 – जून 21)
जिन व्यक्तियों की मिथुन राशि है वो लोग इस सप्ताह नई योजनाओं पर कार्य करेंगे। आप इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र में अधिक व्यस्त रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आप को अपने पार्टनर से भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ सम्बद्ध मजबूत होंगे।
कर्क राशि (जून 22 – जुलाई 22)
कर्क राशि वाले जातक इस सप्ताह थोड़े तनाव में रहेंगे। आपका अच्छा समय शुरू हो चुका है। आप इस सप्ताह पार्टी, मीटिंग इत्यादि में व्यस्त रहेंगे। अपनी व्यस्तता के कारण आप अपने दोस्तों और परिवार को समय नहीं दे पाएंगे।
सिंह राशि (जुलाई 23 – अगस्त 21)
जिन व्यक्तियों की सिंह राशि है वो लोग इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र में उत्तम प्रदर्शन करेंगे तथा प्रशंसा के पात्र बनेंगे। आपके पास बहुत सी योजनाएं हैं। कारोबारियों के लिए भी ये सप्ताह बहुत अच्छा है। आपके कारोबार में वृद्धि होगी। सामाजिक रूप से आप अधिक सक्रिय रहेंगे।
कन्या राशि (अगस्त 22 – सितम्बर 23)
कन्या राशि वाले जातक इस सप्ताह बहुत ही व्यस्त रहेंगे। आप चाह कर भी अपने घर परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। आप इस सप्ताह अत्यधिक खर्चों के कारण भी तनावग्रस्त रह सकते हैं। अगर आप आध्यात्म की और जाएँ तो आपको सुकून मिलेगा।
तुला राशि (सितम्बर 24 – अक्टूबर 23)
तुला राशि वाले जातकों के लिए ये सप्ताह मिला जुला रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में नई योजनाओ पर कार्य करेंगे। बदलाव की प्रक्रिया थोड़ी तनाव भरी हो सकती है। अगर आप अविवाहित हैं तो आपके जीवन में किसी का पदार्पण हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर बनेंगे। 


वृश्चिक राशि (अक्टूबर 24 – नवंबर 22)
जिन व्यक्तियों की वृश्चिक राशि है वो लोग इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र में अपने प्रदर्शन से सबकी तारीफे पाएंगे। आप अपने जीवन में कई उपलब्धियां प्राप्त कर चुके हैं तथा संतुष्ट हैं। आप सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहे हैं। इस सप्ताह आपके परिवार में खुशियां आएँगी।
धनु राशि (नवंबर 23 – दिसंबर 22)
धनु राशि वाले जातकों के लिए ये सप्ताह खुशियां लेकर आया है। आप ऊर्जा से भरे हुए हैं। आप अपनी सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे। आप का रुझान आध्यत्म की और बढ़ेगा।
मकर राशि (दिसंबर 23 – जनवरी 20)
जिन व्यक्तियों की मकर राशि है वो लोग इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र में पुरस्कृत हो सकते हैं। आप जीवन की सच्चाई से भली भांति परिचित है। इस सप्ताह आपको कुछ आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आप तनाव न लें वरना आपका स्वास्थय ख़राब हो सकता है।
कुम्भ राशि (जनवरी 21 – फरवरी 19)
कुम्भ राशि वाले जातक इस सप्ताह अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताएंगे। आप इस सप्ताह पूरे साल के लिए आर्थिक प्लानिंग कर ले। आपके रिश्तों में मधुरता आएगी। आप के किसी यात्रा पर भी जाने के संकेत है।
मीन राशि (फरवरी 20 – मार्च 20)
जिन जातकों की मीन राशि है वो लोग इस सप्ताह थोड़े ज्यादा व्यस्त रहेंगे। आप काम के सिलसिले में किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। परिवार में किसी का स्वास्थय गड़बड़ा सकता है। उसको लेकर आप चिंतित रहेंगे। आप अपना कार्य करते रहें। सफलता प्राप्त होगी।
यदि आपको ये लेख और जानकारी अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख, खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

No comments:

Post a Comment