Sunday 31 December 2017

नए साल के क्या बनाएं रेसोलुशन

हम लोग नए साल के शुरू होते ही रेसोलुशन तो बनाते ही हैं परन्तु ये हम सभी जानते है की कितने रेसोलुशन पूरे हो पाते हैं। एक रिसर्च के मुताबिक नए साल पर बनाएं गए रेसोलुशन साल के पहले 15 दिनों में ही दम तोड़ देते हैं। उसके बाद हम पहले जैसे ही जीने लगते हैं।
किसी भी रेसोलुशन को पूरा करने के लिए हमे जरूरत होती है सेल्फ डिसिप्लिन की। यानी की आप का मन करे या न करें पर आपको वो काम करना ही है। आज हम आपको कुछ ऐसे नए साल के लिए रेसोलुशन बताने जा रहें हैं जो की आप आज से ही शुरू कर सकते हैं और अपनी जिंदगी बदल सकते हैं। तो आइये जानते हैं ऐसे ही कुछ रेसोलुशन के बारे में।
हमे सुबह उठ कर मैडिटेशन या प्रार्थना करनी चाहिए। मैडिटेशन करने से हमे मानसिक शान्ति मिलती है। इससे हमारे शरीर में ऊर्जा आती है और हम अपने काम की तरफ ज्यादा फोकस होते हैं। सुबह आप अपने लिए थोड़ा वक़्त व्यायाम के लिए भी जरूर निकालें। इससे आपके शरीर में चुस्ती आती है। साथ ही आपकी इम्युनिटी भी बढ़ती है। और ये तो आप जानते ही हैं की हेल्थ है तो वेल्थ है।
आप सुबह के समय में कोई मोटिवेशनल किताब पढ़ सकते हैं या फिर कोई मोटिवेशनल वीडियो भी देख सकते है। ये आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ता है साथ ही आपको हर परिस्थिति का सामना करने के लिए भी तैयार करता है।
आपको अपने सपनो को समय समय पर एनालाइज़ करते रहना होगा। आप देखें की आपके द्वारा जो काम किये जा रहें हैं क्या वो आपको आपकी मंजिल तक पहुंचा भी रहें हैं या आप कहीं भटक तो नहीं गए। आप अपने सपनो को एनालाइज़ और विज़ुअलाइज़ भी करते रहिये। साथ ही अगर आप सुबह या दिन में थोड़ा समय निकाल कर के कुछ लिखने की आदत भी डाल लें तो ये सोने पर सुहागा होगा। अगर आप को लिखने की आदत न हो तो आप कोई टू दू लिस्ट बना कर इसकी शुरुआत कर सकते हैं। 
इसके अलावा आपको जो भी काम पसंद हो या आप जिसके लिए पैशनेट हो वो काम शुरू कर सकते हैं। तो आज से ही शुरुआत करें अपने न्यू ईयर रेसोलुशन की। आल द बेस्ट!
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करेंताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

No comments:

Post a Comment