Saturday 16 December 2017

साप्ताहिक राशिफल दिनांक 17-12-2017 से 23-12-2017: इस राशि वाले लोग जायेंगे यात्रा पर

मेष राशि (मार्च 21 – अप्रैल 20)
मेष राशि वाले जातक अपने जीवन में बहुत कुछ कर रहे हैं और साथ ही आपने आने वाले वक़्त के लिए खूब प्लानिंग करी हुई है। आप का इस सप्ताह मौज मस्ती की तरफ ज्यादा झुकाव रहेगा। आप किसी के साथ वाद विवाद से बचें।
वृषभ राशि (अप्रैल 21 – मई 20)
वृषभ राशि वाले जातक इस सप्ताह कठिन परिश्रम करेंगे। आप अपने मित्रो और परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र में किसी के साथ रोमांस में भी पड़ सकते हैं।
मिथुन राशि (मई 21 – जून 21)
मिथुन राशि वाले जातक इस सप्ताह अधिक तररकी करेंगे। आपका जीवन के प्रति रवैया काफी सकारात्मक रहेगा। आपको अपने कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से साथ सहयोग प्राप्त होगा।
कर्क राशि (जून 22 – जुलाई 22)
कर्क राशि वाले जातक इस सप्ताह अपने करियर में उन्नति करेंगे। आप अपनी परियोजनाओं को पूरा करने के लिए अधिक प्रयत्न करेंगे तथा सफलता भी प्राप्त करेंगे। आप इस सप्ताह सामाजिक रूप से ज्यादा सक्रीय रहेंगे।
सिंह राशि (जुलाई 23 – अगस्त 21)
सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने काम पर ध्यान केंद्रित करना पड़ेगा। आपको अपनी सफलता का जश्न मनाने के लिए भी समय नहीं मिलेगा। आप के कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण करने की जरुरत है।
कन्या राशि (अगस्त 22 – सितम्बर 23)
कन्या राशि वाले जातक आप अपने करियर में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं तथा उसे बनाये रखने के लिए संकल्पित भी हैं। आप इस सप्ताह किसी यात्रा पर भी जा सकते है। लेकिन आप अपनी व्यस्तता के कारण परिवार को समय नहीं दे पाएंगे।
तुला राशि (सितम्बर 24 – अक्टूबर 23)


तुला राशि वाले जातक अपने जीवन में उन्नति प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जिसके लिए आप काफी ज्यादा काम भी कर रहें हैं। काम की इसी अधिकता की वजह से आप बीमार भी हो सकते हैं। कृपया अपना ख्याल रखिये।
वृश्चिक राशि (अक्टूबर 24 – नवंबर 22)
वृश्चिक राशि वाले लोग इस सप्ताह अपने ताल्लुकात बढ़ाने पर ज्यादा ज़ोर दे रहे है। और आपके करियर के लिहाज से ये सही भी है। पिछले हफ्ते थका देने वाले काम के बाद इस सप्ताह आप थोड़ा आराम करेंगे।
धनु राशि (नवंबर 23 – दिसंबर 22)
धनु राशि वाले जातक इस सप्ताह खुद को थोड़ा अलग थलग महसूस करेंगे। आप अंतर्द्वंद से जूझ रहे हैं। आप अपने घर परिवार को भी अपनी तकलीफ नहीं बता पाएंगे। आप अपने सवालों को ढूंढने के लिए एकांत पसंद करेंगे।
मकर राशि (दिसंबर 23 – जनवरी 20)
मकर राशि वाले जातक आप बहुत ही मिलनसार व्यक्ति है और इस सप्ताह आप अपना मिलना जुलना जारी रखेंगे। आपको भीतर से कोई समस्या परेशान कर रही है। इसका हल भी आपको ही खोजना है।
कुम्भ राशि (जनवरी 21 – फरवरी 19)
कुम्भ राशि वाले जातक इस सप्ताह बहुत अधिक व्यस्त रहेंगे। आप अपने कार्यक्षेत्र से ज्यादा अपने घर परिवार पर ध्यान देंगे। आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। आप को अपने खर्चे नियंत्रित करने की जरूरत है।
मीन राशि (फरवरी 20 – मार्च 20)
मीन राशि वाले जातक इस समय भटकाव का अनुभव कर रहें हैं। आप जिस किसी काम को भी शुरू करने जाते हैं जल्द ही आपका मन उससे उचाट हो जाता है। आपको आत्मकेंद्रित होने की जरूरत है। आप सोच समझ कर अपने निर्णय लें।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

No comments:

Post a Comment