Monday 25 December 2017

ज्योतिष: मेष राशि वालों का कैसा रहेगा साल 2018


मेष राशि (मार्च 21 – अप्रैल 20)
साल 2018 मेष राशि वालों के लिए अच्छा साबित होगी। आपकी शनि की ढैया खत्म हो चुकी है। गुरु की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी। मंगल भी आपका मजबूत रहेगा। 6 नवम्बर तक ये स्तिथि बनी रहेगी। परन्तु राहु केतु के कारण थोड़ी परेशानी हो सकती है। आपको करियर में थोड़ी अव्यवस्था हो सकती है। कई बार आपके कार्य बनते बनते बिगड़ जायेंगे। हालाँकि शनि से आपको सहयोग मिलेगा। सबसे अच्छा तो ये रहेगा की आप खुद को किसी भी वाद विवाद से बच कर रहें।


इस साल आप संघर्षों से जूझ कर अपने लिए रास्ता बनाएंगे। अगर आप नौकरी में बने रहते हैं तो आप की वेतन वृद्धि भी संभव है। व्यापारियों के लिए ये साल अच्छा रहेगा। इस साल आप अपने व्यापार को बढ़ा सकते हैं। साल के मध्य में आप को अपने व्यापार में बहुत वृद्धि भी होगी।
आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत ही रहेगी। आपको अन्य स्रोत से भी आय होगी। आप कहीं निवेश भी कर सकते हैं। परन्तु अपने निर्णय सोच समझ कर लें। आपका दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। छोटी मोटी अनबन हो सकती है। अगर आप अविवाहित हैं तो आपके लिए शादी के प्रस्ताव आएंगे।   आप के बच्चे भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। संतान से सुख की प्राप्ति होगी। कुछ नए लोगों से आपकी मित्रता हो सकती है। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी।
गुरु की कृपा से आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको अपनी मेहनत के शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। अच्छी जॉब भी मिल सकती है। साल के आखिर में थोड़ी बहुत स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है।
मेष राशि वाले जातक इस वर्ष मूंगा धारण कर सकते हैं। आप अपने पूजाघर में मंगल का यन्त्र भी स्थापित कर सकते हैं। अगर कोई विकट समस्या चल रही है तो आप मंगल का व्रत उपवास भी कर सकते हैं। हनुमान जी की पूजा से विशेष लाभ मिलेगा।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

No comments:

Post a Comment