Wednesday 27 December 2017

क्यों और किसे होता है घटनाओं का पूर्वाभास


अक्सर हम लोगों को ये कहते सुनते हैं की उसे तो पहले ही पता था की उसके साथ ऐसा होने वाला है। कभी कभी किसी व्यक्ति विशेष को भविष्य में होने वाली घटनाओं का पूर्वाभास होने लगता है। आज हम आपको बताने जा रहें हैं की किसे और क्यों होता है कुछ लोगों को होने वाली घटनाओं का पूर्वाभास।
दरअसल घटनाओं का पूर्वाभास कोई और नहीं व्यक्ति के अंदर की शक्तियों के कारण होता है। हम अक्सर देखते हैं की कोई व्यक्ति शारीरिक रूप से बहुत कमजोर है या कोई बहुत तंदरुस्त। परन्तु क्या आप जानते हैं की सभी प्राणियों की आत्मा एक समान सशक्त और शक्तिशाली होती है।


अपने जीवन में होने वाली घटनाओं का पूर्वाभास होना कुछ और नहीं ये हमारे ज्ञान का अगला पड़ाव होता है। वैज्ञानिकों ने भी इस तथ्य की पुष्टि की है। मनुष्यों के अंदर असीमित शक्तियों का भण्डार है। और हम अपनी ये शक्तियां जाग्रत भी कर सकते है।
जो लोग ध्यान इत्यादि कार्य अधिक करते है। साथ ही जिन्होंने अपने इन्द्रियों पर विजय प्राप्त कर ली है वो इस बात को भली भांति समझते हैं। वो लोग अपने वर्तमान में जीते है तथा अपनी शक्तियों से अपने भविष्य को नियंत्रित करते हैं। अगर आप भी अपने अंदर इन शक्तियों को जाग्रत करना चाहते हैं तो आप भी ध्यान या मैडिटेशन शुरू कर दें।
कुछ लोग कहते हैं की वो तो नित्य योग और ध्यान करते है। परन्तु फिर भी उनके पास ऐसी कोई शक्ति नहीं है। ध्यान योग की वो अवस्था होती है जिसमे व्यक्ति का स्वयं से साक्षात्कार होता है। वो अपने शरीर में विश्वशक्ति को महसूस करता है। साथ ही ये एक दीर्घ कालिक क्रिया है। जिसे संयम से ही प्राप्त कर सकते हैं।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

No comments:

Post a Comment