Tuesday 26 December 2017

क्यों होता है पार्टनर से ब्रेकअप

ब्रेकअप एक ऐसा शब्द है जिसे कोई भी व्यक्ति या यूँ कहें की प्रेमी / प्रेमिका नहीं सुनना चाहते हैं। दरअसल हम सभी जब कोई रिश्ता जोड़ते हैं तो उसे बनाये रखना चाहते है परन्तु हम चाह कर भी कई बार ऐसा नहीं कर पाते। आज हम आपको बताने जा रहें है पार्टनर से ब्रेकअप होने के कारण।
हम इसे एक कहानी से समझे तो अगर कोई माली एक बाग़ में दो पौधे एक साथ लगाए। एक नीम का और एक अमरुद का। ऐसा हो सकता है की शुरुआत में दोनों पौधे लगभग एक ही आकर के हो। परन्तु जैसे जैसे समय बीतता है और वो बड़े होने लगते हैं तो उनका आकार - विकार अलग रूप लेने लगता है। दोनों की अपनी अलग अलग उपयोगिता होती है।
अगर हम ये सोचें की क्यूंकि दोनों पौधे साथ में लगे है या एक ही व्यक्ति ने लगाए हैं तो वो एक सामान होंगे तो ये सोचना मूर्खता होगी। साथ ही अगर ये पेड़ भी ये सोचे की सामने वाला पेड़ भी उनकी ही तरह बन जाये तो ये भी असंभव ही है।
हम सभी एक सभ्य समाज में रहते हैं। हमारे रिश्ते भी ऐसे ही होते हैं। स्त्री और पुरुष एक साथ आते हैं तो सिर्फ अपनी विषमताओं की वजह से न कि समानताओं की वजह से। प्रकृति ने दोनों को अलग अलग ही बनाया है। व्यक्ति जब भी कोई रिश्ता बनता है तो उसका आधार शारीरिक, भावनात्मक या मनोविज्ञानिक जरूरतों को पूरा करना हो सकता है।
समझने वाली बात ये है की हमे सामने वाले की विषमताओं और भिन्नताओं को स्वीकार कर के जीवन का आनंद लेना चाहिए। परन्तु प्रेमी जोड़े अक्सर ये उम्मीद करते हैं की उनका पार्टनर भी उनकी तरह सोचे और उनके अनुरूप ही कार्य करें। जिसकी वजह से उनके बीच में मनमुटाव होने लगता है और एक समय के बाद उनका ब्रेकअप हो जाता है। जो प्रेमी जोड़े जीवन में अपने पार्टनर को पूरी आज़ादी और सम्मान देते हैं, साथ ही उनकी भिन्नताओं को भी स्वीकार करते हैं वो ही अपने रिश्तों को निभा पाते हैं।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

No comments:

Post a Comment