Tuesday 19 December 2017

बुद्धिमान होते है वो लोग जिनके हाथों का अंगूठा होता है ऐसा

ज्योतिषशास्त्र के अंतर्गत आपके हाथ की रेखाएं आपके भविष्य के बारे में बहुत कुछ बताती है। पर क्या आप जानते हैं की आपके हाथ का अंगूठा भी आपके व्यक्तित्व और भविष्य के बारें में बहुत कुछ बताता है। आपने ये तो देखा ही होगा की आपके हाथों की उंगलिया तीन हिस्सों में होती है जबकि आपके अंगूठे केवल दो ही हिस्सों में होते हैं।
अंगूठे का निचला हिस्सा ये बताता है की जातक कितना बुद्धिमान है जबकि अंगूठे का ऊपरी हिस्सा उसके जीवन और कार्यों के प्रति उसकी गंभीरता को दर्शाता है। अगर किसी के अंगूठे का ऊपरी हिस्सा निचले हिस्से से छोटा है तो ऐसा व्यक्ति बहुत ही बुद्दिमान और सजग माना जाता है। ऐसा व्यक्ति अपने जीवन में बहुत ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है। तथा अपने सारे निर्णय सोच समझ कर लेता है।
अगर सही और सवश्रेष्ठ अंगूठे की बात करें तो वो न तो अधिक लचीला होना चाहिए और न ही अधिक कठोर। अंगूठे की लम्बाई भी आपके हाथ की तर्जनी के पहले हिस्से तक की होनी चाहिए। ऐसे अंगूठे वाला व्यक्ति बहुत ही ताकतवर और बुद्धिमान माना जाता है। जिस किसी का अंगूठा सख्त, कड़ा और सीधा होता है तो माना जाता है की वो व्यक्ति अपने जीवन में उसूलों के पक्के होते हैं। ऐसे लोग सकारात्मक सोच वाले भी होते हैं।
जिस किसी के हाथ का अंगूठा उसकी उँगलियों से ज्यादा छोटा नहीं होता वो लोग समाज की अगुवाई करते हैं। ऐसे लोग नेता भी बन सकते हैं। इनका स्वाभाव बहुत ही आकर्षक होता है। जिन व्यक्तियों के हाथ का अंगूठा छोटा होता है वो निर्णय लेने में अक्षम होते हैं। ऐसे व्यक्तियों को प्यार में भी सफलता प्राप्त नहीं होती। ऐसे लोग दूसरों की कही सुनी बातों में भी यकीन कर लेते हैं।
जिन व्यक्तिओं के अंगूठे ऊपर से मोठे होते हैं वो अपने फैसलों को लेकर अडिग रहते है। जबकि जिन व्यक्तियों के अंगूठे का आकार चकोर होता है वो बड़े ही खर्चीले स्वाभाव के होते है। जिन व्यक्तियों के हाथ का अंगूठा नहीं मुड़ता वो बड़े ही कठोर स्वाभाव के होते है। ऐसे व्यक्ति बदलाव को स्वीकार नहीं कर पाते। जबकि जिनके अंगूठे आसानी से पीछे मुड़ जाते है ऐसे व्यक्ति स्वयं को किसी भी परिस्थिति में आसानी से ढाल लेते है। ऐसे लोग बड़े दयालु किस्म के होते है।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

No comments:

Post a Comment