Saturday 2 December 2017

कभी नहीं लगाएं दीवार घड़ी इस दिशा में


हम अपने घर और कमरे को सुन्दर बनाने के लिए कई सारे साजो सामान लगते है। इसी में से एक होती है दीवार की घड़ी। हम अपने घर के लिए अच्छी और सुन्दर दीवार घड़ी भी लाते है परन्तु जाने अनजाने में उस दीवार घड़ी को कमरे की उस दीवार पर लगा देते है जिससे नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है। आज हम आपको दीवार घड़ी के लिए कुछ जरूरी टिप्स देने जा रहें है।
हमे दीवार घड़ी को कभी भी अपने घर या कमरे की दक्षिण दिशा वाली दीवार पर नहीं लगानी चाहिए। घर की दक्षिण दिशा घर के मुखिया की होती है। इसलिए इस दीवार पर आप कोई अच्छी सी तस्वीर या पोस्टर लगा सकते हैं। घड़ी को कभी भी अपने तकिये के निचे रख कर नहीं सोना चाहिए। इससे निकलने वाली तरंगे हमारे मस्तिक्ष पर बुरा प्रभाव डालती हैं।

दीवार घड़ी को घर के पूर्वी, पश्चिमी या उत्तरी दिशा में लगाना चाहिए। ये दिशाएं हमारे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह करती है। आप अपने घर में पेंडुलम वाली घड़ी लगा सकते है। अपने घर में घड़ी का समय हमेशा या तो सही या फिर 2-3 मिनट्स आगे कर के ही रखें। पीछे समय वाली घड़ी कभी न लगाएं।
आपके घर में अगर कोई घड़ी बंद या ख़राब हो गयी हो तो उसे भी या तो तत्काल ठीक करा लें या फिर उसे घर से बहार निकल दें। खास तौर से घर के शयनकक्ष (बैडरूम) में तो बंद या ख़राब घड़ी कभी भी नहीं रखनी चाहिए।
कभी भी किसी को घड़ी न तो गिफ्ट करनी चाहिए और न ही किसी से घड़ी को गिफ्ट में लेना चाहिए। क्यूंकि हम जब किसी को घड़ी उपहार में देते है तो साथ ही हम अपना अच्छा और बुरा समय भी उस व्यक्ति को दे देते हैं। दोनों ही परिस्थिति में ये अच्छा संकेत नहीं होता है।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

No comments:

Post a Comment