Thursday 7 December 2017

किन राशियों की दुल्हने करना चाहती है परफेक्ट शादी


शादी एक ऐसा उत्सव है जिसे हर कोई अपनी जिंदगी में यादगार बनाना चाहता है। हम चाहते हैं की हमारी शादी एकदम परफेक्ट हो। पर क्या आप जानते हैं की हम किसी की राशि से भी बता सकते हैं की उसकी शादी एकदम परफेक्ट होगी या नहीं। आज हम ऐसी ही दुल्हनों के बारे में बताने जा रहें हैं जो करती हैं एकदम परफेक्ट शादी। तो चलिए शुरू करते हैं।
मेष राशि (मार्च 21 – अप्रैल 20)
इस राशि की दुल्हने वैसे तो बहुत ही आकर्षक होती हैं परन्तु ये काम के दवाब में गड़बड़ी कर देती है। ये चाहती तो हैं की इनकी शादी में कोई गड़बड़ी न हो पर फिर भी कुछ न कुछ काम ये खुद से बिगाड़ लेती हैं।
वृषभ राशि (अप्रैल 21 – मई 20)
इस राशि की दुल्हने अपने शादी की तैयारियों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती हैं। ये इस बात को सुनिश्चित करती है की किसी भी प्रकार की कोई कमी न रह जाये। ये एकदम परफेक्ट शादी करती हैं।
मिथुन राशि (मई 21 – जून 21)
इस राशि की दुल्हने अपनी शादी को लेकर कई तरह के प्लान बनाती है। ये पूरी कोशिश करती हैं की सब कुछ इनके प्लान के मुताबिक ही हो परन्तु आखिर तक आते आते सब कुछ बिगड़ जाता है।
कर्क राशि (जून 22 – जुलाई 22)
इस राशि के दुल्हने अपने शादी के इन्तेज़ामों को लेकर बहुत ही चिंतित रहती है। ये चाहती तो हैं की सब कुछ सही हो परन्तु अपनी चिंताओं और परेशानियों की वजह से खुद ही काम खराब कर लेती है।
सिंह राशि (जुलाई 23 – अगस्त 21)
इस राशि की दुल्हने अपनी शादी बहुत ही भव्यता के अनुरूप करना चाहती है। ये चाहती हैं की इनकी शादी सबसे अलग हो। इसके लिए ये पूरी तयारी भी करती है। और अपनी शादी को परफेक्ट बनाती है।
कन्या राशि (अगस्त 22 – सितम्बर 23)
इस राशि की दुल्हने अपनी शादी के इंतज़ामों को खुद सुपरवाइज़ करती है। ये अपनी शादी में कोई गड़बड़ी नहीं होने देना चाहती क्यूंकि ये चाहती है की इनके प्रयासों की खूब तारीफें हो। ये भी काफी हद तक एक परफेक्ट शादी करती है।
तुला राशि (सितम्बर 24 – अक्टूबर 23)
इस राशि की दुल्हने अपने व्यक्तित्व के अनुरूप ही अपने शादी के उत्सव को नियंत्रित रूप से मानना चाहती है। ये अपनी शादी में खूब मौज मस्ती करती है और अपनी शादी को यादगार बनाती है।
वृश्चिक राशि (अक्टूबर 24 – नवंबर 22)
इस राशि की दुल्हने अपनी शादी की हर तैयारी का खुद से अवलोकन करती है। शादी में क्या खाना बनेगा, कैसी डेकोरेशन होगी य सब ये ही देखती है जिसके कारण ये अपनी शादी एन्जॉय नहीं कर पाती।

धनु राशि (नवंबर 23 – दिसंबर 22)
इस राशि की दुल्हने अपनी शादी को परफेक्ट बनाने के लिए भरसक प्रयत्न करती है। ये अपनी शादी की सारी रस्मो को खूब एन्जॉय करती है तथा उसे परफेक्ट बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ती।
मकर राशि (दिसंबर 23 – जनवरी 20)
इस राशि की दुल्हने चाहती हैं की इनकी शादी में सभी लोग खुश रहे। शादी में कोई अड़चन न आये। इसी कारण ये शादी के सारे इंतज़ाम खुद ही संभालती है।
कुम्भ राशि (जनवरी 21 – फरवरी 19)
इस राशि की दुल्हने अपनी शादी को खूब एन्जॉय करती है। इनको समाराहों से ज्यादा अपनी फ़िक्र होती है। ये अपनी शादी में खूब नाचती गाती है।
मीन राशि (फरवरी 20 – मार्च 20)
इस राशि की दुल्हने अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए सब कुछ करती है। ये शादी के लिए कोई भी कोम्प्रोमाईज़ नहीं करती। इनका मानना होता है की शादी जीवन में एक बार होती है इसलिए इसे परफेक्ट होना चाहिए।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

No comments:

Post a Comment