Saturday 30 December 2017

तुरंत हटा लें ऐसी तस्वीरों को अपने घर से

हमारे घर में लगी तस्वीरों से भी हमारे घर की सुख, शांति और सम्पन्नता पर भी प्रभाव पड़ता है। वास्तु अनुसार अगर हम अपने घर पर सही तस्वीर या चित्र न लगाए तो हमारे ऊपर और हमारे घर पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।


अपने घर में अगर ताजमहल का चित्र हो तो उसे हटा लें। ताजमहल एक मकबरा है जिसे घर पर रखना या उसका चित्र लगाना वर्जित है। अगर किसी की समाधी का चित्र हो तो उसे भी तुरंत हटा लें। साथ ही कोई डूबती हुई नाव या जहाज, कटीले पेड़ पौधे या किसी जंगली जानवर का चित्र हो तो उसे भी अपने घर से तुरंत हटा लें।
कुछ लोग अपनी पूजा में अपने पूर्वजों या परिवार के किसी मृत व्यक्ति का चित्र भी लगा देते हैं। ऐसा करना भी अशुभ होता है। अगर आप मृत व्यक्ति की तस्वीर लगाना चलते हैं तो घर में उत्तर दिशा वाली दीवार पर लगा सकते हैं। कभी भी अपने घर पर महाभारत काल की कोई भी तस्वीर न ऐसी तस्वीर लगाने से घर में कलह होती है तथा घर में तनाव भरा वातावरण बना रहता है।
इन सभी तरह की तस्वीरों से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इससे व्यक्ति बेकार की परेशानियों में उलझ जाता है। अगले लेख में हम आपको बताएंगे की घर पर कैसे चित्र और तस्वीर लगानी चाहिए।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

No comments:

Post a Comment