Sunday 3 December 2017

क्या करें जब शादी के बाद हो जाये किसी पर क्रश


क्या आपकी शादी हो चुकी है? क्या आपका किसी पर क्रश है? क्या इन सब बातों को लेकर आप अपने आप को दोषी मानते हैं। रुकिए आज हम ऐसी ही एक समस्या के बारे में बात कर रहे हैं।


अगर विशेषज्ञों की राय में देखा जाये तो शादी के बाद भी किसी लड़के या लड़की पर क्रश हो जाना एक सामान्य बात है। आप इस बात को लेकर न तो अपने आप को दोषी माने तथा न ही इसके बारे में सोच सोच कर अवसाद में चले जाएं।
विशेषज्ञ कहते हैं की शादी के उपरांत भी किसी के प्रति स्नेह हो जाना एक बड़ी सामान्य बात होती है। ये इस बात की तरफ इशारा करती है की आपके वैवाहिक जीवन में सब कुछ सामान्य नहीं है। तथा आपको अपने रिश्ते के प्रति संजीदा होने की जरूरत है।
हो सके तो अपने पार्टनर के साथ किसी स्थान पर घूमने चले जाये। इससे आप दोनों को एक साथ वक़्त गुजरने का मौका मिलेगा। आप अपने पार्टनर के साथ अंतरंग भी हो सकते हैं। ये आपको अपने क्रश को भूलने में मददगार सिद्ध होगा।
साथ ही ये भी बहुत महत्वपूर्ण बात है की आप अपने क्रश को किस तरह से लेते हैं। अगर आप अपने क्रश को लेकर बहुत अधिक संजीदा हो जाएंगे तो ये आपके दांपत्य जीवन पर भी असर डालेगा।
अक्सर देखा गया है की लोग सिर्फ अपनी शारीरिक जरूरतों को पूरा करने के लिए ऐसे रिश्तों में उलझ जाते हैं। वैसे तो ऐसे किसी भी रिश्ते को सिर्फ अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए नहीं बनाना चाहिए। क्यूंकि ये सिर्फ आपकी शादी शुदा ज़िन्दगी को ही नहीं बल्कि पूरे परिवार को भी तबाह कर देते हैं। आप ऐसा कोई काम न करें जिसके बाद आपको पछताना पड़े।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

No comments:

Post a Comment