Friday 1 December 2017

जाने किन राशियों के लोग साझा नहीं करते अपना दुःख दर्द

वैसे तो कहा जाता है की खुशियां बाटने से बढ़ती है और गम बाटने से कम हो जाते हैं। परन्तु क्या आप जानते है की कुछ राशियां ऐसी भी हैं जिनको अपना दुःख दर्द दूसरों से बांटा जाता।
कर्क राशि
जिन व्यक्तियों की राशि कर्क होती है वो बहुत ही अधिक संवेदनशील और भावुक प्रवृति के होते है। अपने लिए दोस्त या साथी ढूंढ़ने में इनको सर्वाधिक समय लगता है। ये लोग अपना दुःख दर्द किसी और व्यक्ति से साझा नहीं करते। क्यूंकि ये आपने करीबियों को दुखी नहीं कर सकते।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातक अपने आप के ही आलोचक होते है। ये हमेशा अपने आपको दूसरों से छुपा कर के रखते है। आप इन्हे देख कर इनके मूड का पता नहीं लगा सकते। ये लोग अपने अंदर कमियां ढूंढते रहते है।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातक अपने आप को एक आवरण में रखते है। ये न तो अपनी खुशियां और न ही दुःख किसी के साथ साझा करते हैं। ये लोग मानते है की इनकी समस्या कोई ये ही सुलझा सकते है न की कोई और।
कुम्भ राशि
कुम्भ राशि के जातक अपने परेशानियों को दूसरों से छुपा कर रखते है। ये मानते है की अपनी परेशानियां दूसरों को बता कर व्यक्ति दया और हास्य के पात्र बनते है। ये अपनी भावनाओ का प्रदर्शन नहीं करते।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

No comments:

Post a Comment