Sunday 10 December 2017

साप्ताहिक राशिफल दिनांक 11-12-2017 से 17-12-2017: जाने कैसा रहेगा यह सप्ताह


मेष राशि (मार्च 21 – अप्रैल 20)
आपका जीवन के प्रति नया नजरिया आपके परिवार में खुशियां लेकर आएगा। आपके जीवनसाथी के साथ प्रेम सम्बन्ध मधुर बनेंगे। अगर आप अविवाहित है तो आपके लिए रिश्ते आ सकते हैं।
वृषभ राशि (अप्रैल 21 – मई 20)
इस सप्ताह आपके कई सारे रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आप अपने कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप अपने कार्यों की दक्षता की वजह से आत्मविश्वास से भरे रहेंगे।
मिथुन राशि (मई 21 – जून 21)
इस सप्ताह आपको कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। आपको परिवार और दोस्तों से सहयोग प्राप्त होगा। आप इस समय सकारात्मक ऊर्जा से भरे हुए हैं। व्यापारी लोग नयी साझेदारी कर सकते हैं।
कर्क राशि (जून 22 – जुलाई 22)
इस सप्ताह आप अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे। आप नयी योजनाओ पर काम करेंगे। भविष्य में आपकी नीतियां कारगर सिद्ध होंगी।
सिंह राशि (जुलाई 23 – अगस्त 21)
इस सप्ताह आप अपने कार्य कुशलता के कारण अपने कार्यक्षेत्र में खूब प्रशंसा प्राप्त करेंगे। धन लाभ की सम्भावना है। आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही साबित होंगे।
कन्या राशि (अगस्त 22 – सितम्बर 23)
आपके जीवन में खुशियां दस्तक दे रहीं हैं। धन सम्बन्धी मामलों को आप अपनी सूझ बूझ से निपटा लेंगे। परिवार से खुशियां प्राप्त होंगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
तुला राशि (सितम्बर 24 – अक्टूबर 23)
आप इस सप्ताह संयम से काम लेंगे। आप अपने निर्णय सोच समझ कर लेंगे। आप इस सप्ताह धार्मिक गतिविधि में हिस्सा ले सकते हैं। आप निवेश सम्बन्धी निर्णय भी लेंगे।
वृश्चिक राशि (अक्टूबर 24 – नवंबर 22)


ये सप्ताह निवेश के लिए अच्छा है। आप निवेश सम्बन्धी निर्णय सोच समझ कर लें। कार्यक्षेत्र में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। धन प्राप्ति के संकेत हैं।
धनु राशि (नवंबर 23 – दिसंबर 22)
इस सप्ताह आपको सफलता प्राप्त होगी। आप सोने में भी निवेश कर सकते हैं। आपको परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
मकर राशि (दिसंबर 23 – जनवरी 20)
इस सप्ताह आप कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। यात्रा करने के संकेत है। आप नए लोगों से मिल सकते हैं। जो की आपके लिए शुभ साबित होंगे।
कुम्भ राशि (जनवरी 21 – फरवरी 19)
इस सप्ताह आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके जीवन में रोमांच रहेगा। आप कड़ी मेहनत कर के सफलता प्राप्त करेंगे।
मीन राशि (फरवरी 20 – मार्च 20)
इस सप्ताह आपके जीवन में बहुत कुछ घटित होगा। धन और सफलता प्राप्त होगी। परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। अपने निर्णय सोच समझ कर लें।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

No comments:

Post a Comment