Tuesday 5 December 2017

जाने अखबार पर मौजूद चार रंगीन बिंदियों का रहस्य


हम में से ज्यादातर लोग अखबार तो पढ़ते ही है। अगर नहीं तो भी अखबार तो देखा ही होगा। साथ ही देखी होंगी उसपर मौजूद चार रंगीन बिंदिया (डॉट्स)। पर क्या आप जानते है इन रंगीन बिंदियों का आखिर मतलब क्या होता है। और क्यों ये बिंदियां अखबार पर मौजूद होती है। तो चलिए जानते है इन बिंदियों के बारें में।

शुरुआत में अख़बारों को सिर्फ काले और सफ़ेद रंग में ही छापा जाता था। जैसे जैसे समय बदला वैसे वैसे अखबार भी दो रंगो से निकलकर बहुरंगी हो गया। अब अख़बारों में रंगीन तस्वीरें और विज्ञापन भी आने लगे हैं। अख़बारों में छपी बिंदिया मूलतः चार रंग में होती है जिनका क्रम सी एम वाई के (CMYK) होता है। इसका मतलब होता है सी यानी सियान / नीला, एम यानी मजेंटा / गुलाबी, वाई यानी येल्लो / पीला और के यानी ब्लैक या काला।
दरअसल ये कलर पैटर्न रजिस्ट्रेशन मार्कर फॉर प्रिंटिंग मार्क होता है जो की किसी भी रंग को बना सकता है। हर पेज प्रिंटिंग पर ये पैटर्न बनाया जाता है। फर्क सिर्फ ये है की मैगज़ीन से ये पैटर्न काट कर अलग कर दिया जाता है।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

No comments:

Post a Comment