Monday 25 December 2017

ज्योतिष: मिथुन राशि वालों का कैसा रहेगा साल 2018

मिथुन राशि (मई 21 – जून 21)
मिथुन राशि वाले जातकों को 2018 में बहुत अच्छा रहेगा। आपकी किस्मत बुलंदी पर रहेगी। आपको प्यार और पैसा दोनों ही प्राप्त होगा। गुरु की दृष्टि आपकी राशि पर रहेगी जो की आपके लिए शुभफलदायक रहेगा।
आपको राहु से थोड़ा कष्ट हो सकता है। ये आपके घर परिवार में थोड़ा कलेश या विकार ला सकता है। इन मतभेदों की वजह से आप परेशान रह सकते है। परिवार में आर्थिक दृष्टि की वजह से भी तनाव रह सकता है। इस साल आप सोच समझ कर बोलें।


नौकरीपेशा लोगों के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। आर्थिक रूप से आप की स्थिति अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। अगर आपके पास नौकरी नहीं है तो आप को नौकरी मिलने की प्रबल सम्भावना है। वर्तमान जॉब में भी अच्छी तररकी मिलेगी। व्यापारियों को लाभ प्राप्त होगा। आपके व्यापार में वृद्धि होगी।
शनि की दृष्टि आपकी राशि पर है जिससे आपका दाम्पत्य जीवन में सुखी रहेगा। आपको चीजे तो प्राप्त होगी पर शनि के वजह से धीरे धीरे ही मिलेगी। जीवन साथी के साथ सम्बन्ध तो मधुर रहेंगे। आपके पार्टनर की भी जॉब की सम्भावना है।
विद्यार्थियों के लिए ये साल अच्छा है। आप को अपने कार्य में सफलता मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफलता प्राप्त होगी। अगर आप कहीं विदेश में पढ़ने जाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए शुभ संकेत है। साल के अंत में आप यात्रा पर भी जा सकते हैं।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

No comments:

Post a Comment