Friday 8 December 2017

जाने सूर्य के धनु राशि के गोचर पर किन राशियों की खुलेगी किस्मत


सूर्य कर रहा है धनु राशि में प्रवेश जिसके कारण सभी राशियां इससे प्रभावित होंगी। इस मास को धनुर्मास भी कहलाता है। इस दौरान सारे विवाहिक कार्यकर्म स्थगित रहते हैं। आज हम आपको बताने जा रहें की सूर्य के इस गोचर से किन राशियों को होगा अत्यंत फायदा।
मेष राशि
इस गोचर से सूर्य आपके नवें भाव में आ रहा है जो की पिता का भाव भी होता है, इसके कारण ये गोचर आपके लिए अत्यंत शुभ फल देने वाला होगा। आपको प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। धन प्राप्ति के संकेत है। भूलकर भी अपने माता पिता का अपमान न करें।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले जातकों को इस गोचर से बहुत अधिक फायदा या नुक्सान नहीं होगा। आपको अपने प्रयासों के अनुरूप ही फल प्राप्त होंगे। लेकिन सबसे अच्छी बात ये है की आपके प्रयास विफल नहीं होंगे।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले लोगों के लिए ये गोचर शुभ नहीं होगा। घर परिवार में कलेश हो सकता है। अनावश्यक किसी के साथ वाद विवाद में न पड़े। कार्यक्षेत्र में भी अशांति रहेगी।
कन्या राशि
जिन व्यक्तियों की राशि कन्या है वो लोग इस दौरान यात्रा पर या घूमने जा सकते हैं। नौकरी में पद्दोनत्ति के संकेत है। जीवन साथी के साथ मतभेद हो सकते हैं।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों के लिए ये शुभ समय है। आपको समाज में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। आप अपने कार्य क्षेत्र में अत्यधिक सफलता प्राप्त करेंगे। आपको अपने परिवार के साथ खूब मौजमस्ती करेंगे। धन प्राप्ति के संकेत है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातक के लिए भी शुभ समय है। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। आप को आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
धनु राशि
इस गोचर का सबसे अच्छा फायदा धनु राशि को ही होगा क्यूंकि इसका गोचर धनु राशि में ही है। ये आपको नौकरी व्यसाय में सफलता प्राप्त होगी। कृपया अहंकार से बचें। धन संपत्ति प्राप्त हो सकती है।
कुम्भ राशि
कुम्भ राशि वाले जातकों के लिए भी ये गोचर शुभ रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में आपके वरिष्ठ अधिकारीयों से सम्बन्ध मजबूत होंगे। परिवार में शुभ कार्य हो सकते हैं।
मीन राशि
मीन राशि वाले जातकों को अपने कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी लेकिन परिवार में मनमुटाव हो सकता है। किसी के साथ वाद विवाद से बचें। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

No comments:

Post a Comment