Saturday 25 November 2017

साप्ताहिक राशिफल दिनांक 26-11-2017 से 02-12-2017: जाने कौन सी राशियां करेंगी मौज मस्ती


मेष राशि (मार्च 21 – अप्रैल 20)
आप अपने लिए गए निर्णयों में दूसरे व्यक्तियों को भी शामिल करेंगे जिससे आपको ही फायदा होगा। आप अपने परिवार की जिम्मेदारियां बखूबी निभा रहे है। परन्तु इस सप्ताह आप सामाजिक रूप से ज्यादा सक्रिय रहेंगे। इस सप्ताह आपके आस पास के लोग आपसे ज्यादा समय की मांग करेंगे।
वृषभ राशि (अप्रैल 21 – मई 20)
इस सप्ताह प्यार और पैसा दोनों ही आपके लिए वरीयता पर रहेंगे। आप इस सप्ताह कहीं परिवार के साथ घूमने भी जा सकते हैं। आप के सामने कई सारे वित्तीय मामले आएंगे जिन्हे आप बड़ी ही कुशलता के साथ संभल लेंगे। आपको इस सप्ताह खर्चों का प्रबंधन भी करना होगा।
मिथुन राशि (मई 21 – जून 21)
इस सप्ताह आप अपने कार्य क्षेत्र में आयी रुकावटों को बड़ी ही सरलता के साथ पार पा लेंगे। आपको अपने साथियों से सहयोग भी प्राप्त होगा। आप अपने वरिष्ठों को अपनी कार्य कुशलता का भी परिचय देंगे। अपने इस सप्ताह अपने प्रियजनों के साथ काफी समय व्यतीत करेंगे। इस सप्ताह कोई कानूनी अड़चन आ सकती है।
कर्क राशि (जून 22 – जुलाई 22)
इस सप्ताह आपके जीवन का मूल विषय पैसा रहेगा। आप इस सप्ताह वित्तीय मामलों में उलझे रहेंगे। इसी कारण आप इस सप्ताह अपने परिवार के लिए समय नहीं निकल पाएंगे। जिसके कारण आपके परिवार में कलेश भी हो सकता है। आपको अपने जीवन में सामजस्य बनाना पड़ेगा।

सिंह राशि (जुलाई 23 – अगस्त 21)
आपको इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र में बहुत अधिक मान सम्मान की प्राप्ति होगी। आप इस सप्ताह बहुत ही रचनात्मकता का परिचय देंगे। आपको इस सप्ताह को कई प्रकार के खर्चे भी करने पड़ेंगे। आपको अपनी कार्य कुशलता के कारण तरक्की या पदोनत्ति भी मिल सकती है।
कन्या राशि (अगस्त 22 – सितम्बर 23)
आपने अपने जीवन में बहुत कुछ हासिल किया है। परन्तु आप अभी रुकने वाले नहीं है। आप इस सप्ताह अपने लिए थोड़ा समय निकलने का प्रयास करेंगे। आप किसी धार्मिक या आध्यात्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। आप इस सप्ताह पुराने बिगड़े हुए रिश्तों को भी सुधारना चाहेंगे।
तुला राशि (सितम्बर 24 – अक्टूबर 23)
आपको इस सप्ताह बहुत सी सफलता प्राप्त होगी। आपकी आमदनी में भी वृद्धि होगी। आप इस सप्ताह खूब मौज मस्ती भी करेंगे। आप एक सामाजिक प्राणी है जिसके कारण आप सामाजिक समाराहों में भी शिरकत करेंगे। अगर आप व्यवसायी है तो आप अपने व्यवसाय का विस्तार करेंगे।
वृश्चिक राशि (अक्टूबर 24 – नवंबर 22)
आप इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र के कार्यों में ज्यादा उलझे रहेंगे। आप सारी रुकावटों को पार कर लेंगे जिसमे आपके साथियों से भी आपको सहयोग प्राप्त होगा। आप इस सप्ताह अपने नए आय के स्रोतों को भी तलाशेंगे। आपकी योजनाओं के क्रियान्वयन में इस सप्ताह देरी हो सकती है।
धनु राशि (नवंबर 23 – दिसंबर 22)
आप इस सप्ताह अपने रिश्तों और अपने काम के प्रति सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। आप अपने कार्य पूरी लगन के साथ करेंगे। आप जीत की लहार पर सवार है तथा अपने कार्यों से दुनिया जीत लेंगे। अपने इस सप्ताह अपने परिवार के साथ अधिक समय व्यतीत करेंगे।
मकर राशि (दिसंबर 23 – जनवरी 20)
आप ने पिछले काफी समय से बहुत अधिक मेहनत की है। आप इस सप्ताह अपने प्रियजनों के साथ खूब मौज मस्ती करेंगे। आपका नजरिया दुनिया के प्रति बहुत ही सकारात्मक रहेगा। आप इस सप्ताह अनावश्यक तनाव तथा झगड़ों में न पड़ें।
कुम्भ राशि (जनवरी 21 – फरवरी 19)
आप इस सप्ताह बहुत अधिक मेहनत करेंगे और अपने कार्यों को बखूबी अंजाम देंगे। जिसका प्रभाव परिणामों में भी दिखाई देगा। आप को इस सप्ताह कई सारे अनावश्यक खर्चे करने पड़ सकते हैं। घर में कोई बीमार भी पड़ सकता है। इस सप्ताह आप अपने कार्यक्षेत्र में थोड़ी सावधानी बरतें।
मीन राशि (फरवरी 20 – मार्च 20)
इस सप्ताह आप बहुत अधिक व्यस्त रहेंगे। आप अपने लिए कोई नया काम शुरू करना चाहते है परन्तु आपके लिए अभी सबसे ज्यादा जरूरी दूसरे लोगों से मिलना जुलना ज्यादा फादेमंद सिद्ध होगा। आप इस सप्ताह यात्रा पर भी जा सकते है। आप बिना विश्वसनीयता परखे किसी पर भी भरोसा न करें।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

No comments:

Post a Comment