Sunday 26 November 2017

किन आदतों को अपनाने से मिलेगी आपार सफलता


अपने जीवन में सफलता कौन प्राप्त नहीं करना चाहता। हम सभी ये चाहते हैं की लोग हमे एक सफल व्यक्ति के रूप में जाने। परन्तु सफलता प्राप्ति के लिए हमे कुछ आदतों को अपनाना पड़ता है। यकीन मानिये की अगर आपने ये आदते अपना ली तो आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है।
अगर हम सुबह जल्दी उठ जाएं तो हम अपने दिन का पचास प्रतिशत से अधिक कार्य सुबह ही पूरे कर सकते हैं। कहा भी जाता है की ज्यादातर सफल लोग अपना ज्यादातर काम सुबह ८ बजे से पहले ख़त्म कर लेते हैं। अब सबसे पहले सुबह उठ कर आपको थोड़ा सा मैडिटेशन करना चाहिए। इससे आपको अपने आचार-विचार पर तथा दिमाग पर और अधिक नियंत्रण प्राप्त होगा।
आप अपनी इच्छित जिंदगी के बारे में एक कागज़ पर लिखें। आप जितना अधिक सोच सकते हैं उतना बड़ा अपने आपको मान कर उसके बारें में वर्तमान में लिखें। ये आपके सपनो को साकार करने में मददगार होगा। और इसे रोज़ पढ़ें।
आप ये सोचिये की आप वो जिंदगी जी रहे हैं। इससे आपको अपने जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। साथ ही दूसरे लोगों से आप अच्छे से डील कर पाएंगे।
आप सुबह उठ कर थोड़ा व्यायाम करने की आदत भी डाल लें। इससे आपको तरो ताज़गी मिलेगी। अगर आप व्यायाम करने में असमर्थ हो तो थोड़ी से देर खुले में टहल भी सकते हैं।
आप सुबह उठ कर कोई पुस्तक पढ़ने की आदत डालें। आप कोई प्रेरणा दायी किताब पढ़ सकते हैं। अगर पढ़ने में दिक्कत हो तो आप कोई ऑडियो बुक भी सुन सकते है या यूट्यूब पर वीडियो भी देख सकते है। इससे आपके दिमाग में सकारात्मक विचारों की वृद्धि होगी जिसका असर आपके सम्पूर्ण व्यक्तित्व पर पड़ेगा।
आप सुबह उठ कर कुछ लिखने की आदत भी डाल लें। ये आपके जीवन के प्रति विचारों को प्रदर्शित करेगा। अगर लिखने में रूचि न हो तो आप अपने दिन का सम्पूर्ण विवरण भी लिख सकते हैं। आप अपने दिन भर के किये जाने वाले कार्यों को भी लिख सकते हैं।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

No comments:

Post a Comment