Saturday 4 November 2017

गोलू – मोलू के हंसी के फव्वारे (सीरीज़ – 10)

गोलू – मोलू  के हंसी के फव्वारे - 37
गोलू: वो ईद पर भी खुश होता है, वो नानक जयंती पर भी खुश होता है,

वो दीवाली पर भी खुश होता है, वो क्रिसमस पर भी खुश होता है!
मोलू: ऐसा कौन है?
गोलू: नौकरी वालों का कोई मज़हब नहीं होता, वो हर छुट्टी पर खुश होता है!
गोलू – मोलू  के हंसी के फव्वारे - 38
गोलू की पत्नी: शादी के बाद तुम मुझसे प्यार नही करते अब।
गोलू: एग्जाम क्लियर होने के बाद कौनपढ़ता है यार ???
गोलू – मोलू  के हंसी के फव्वारे - 39
गोलू: मेरे जोर से चीखने का भी कोई असर नहीं पड़ा… फिर मैंने WhatsApp पर मैसेज किया
मोलू: फिर क्या हुआ?
गोलू: तब जाकर मेरी बीवी ने मेरे पैर पर से अपना पैर हटाया Thank U Whatsapp
गोलू – मोलू  के हंसी के फव्वारे - 40
गोलू: समझ नही आ रही हँसूँ या रोऊ
मोलू: क्यों क्या हुआ?
गोलू: पिछले सीज़न की रखी जैकेट निकाली चार नोट 500 के निकले!
नोट: उपरोक्त चुटकले तथा जोक्स इंटरनेट से लिए गए हैं जिसपर ब्लॉग द्वारा किसी भी प्रकार का कॉपीराइट क्लेम नहीं किया जा रहा है। अगर किसी व्यक्ति या समुदाय का  किसी चुटकले या जोक्स पर कॉपीराइट क्लेम हो या उनकी भावनाएं आहात हुई हों तो वो हमे जरूरी डॉक्यूमेंट के साथ ईमेल कर सूचित करें। त्वरित रूप से वो चुटकला या जोक्स हटा दिया जायेगा, तथा उचित कार्यवाही की जाएगी।

No comments:

Post a Comment