Sunday 26 November 2017

जाने कैसे होते हैं सोमवार को जन्मे लोग


आपके जन्म का वार भी आपके व्यक्तित्व और स्वाभाव को बताता है। साथ ही उस वार के स्वामी गृह का प्रभाव भी उस वार को जन्मे व्यक्ति पर भी पड़ता है। आज हम आपको बताने जा रहें हैं उन लोगों के बारें में जिनका जन्म सोमवार को हुआ है।
सोमवार को जन्मे जातक बहुत ही मिलनसार और कोमल वाणी वाले होते हैं। इन लोगों में परिस्थिति के अनुरूप खुद को ढालने की क्षमता होती है। जिसके कारण से बड़ी ही आसानी से किसी भी स्थिति का सामना कर लेते हैं।

ये लोग बहुत ही अधिक बुद्धिमान तथा कला में रूचि रखने वाले होते हैं। ये लोग बहुत ही साहसी भी होते हैं। ये लोग अपने जीवन में बड़ी से बड़ी समस्या का सामना बड़ी ही आसानी से करते हैं। सोमवार का कारक गृह चन्द्रमा होता है जिसके कारण इस दिन जन्मे जातक थोड़े छोटे कद वाले हो सकते हैं।
सामान्यता इन लोगों का जीवन आराम से गुजरता है। इन्हे जीवन के हर एक सुख और ऐशो आराम प्राप्त होते हैं। इस दिन जन्मे पुरुष बहुत ही शालीन स्वाभाव वाले होते हैं। ये लोग पर्यावरण के क्षेत्र तथा कपड़े के व्यवसाय में विशेष रूचि रखते हैं।
इन लोगों के प्यार के प्रति बहुत ही संवेदनशील होते हैं। इनके जीवन में प्रेम का विशेष महत्त्व होता है। ये लोग अपने साथी के प्रति बहुत ही वफादार होते हैं। इन लोगों का प्रेम विवाह के प्रति बहुत अधिक उत्साहित रहते हैं। इस दिन जन्मे जातकों का लकी नंबर 2, लकी रंग सफ़ेद तथा लकी दिन सोमवार, रविवार और शुक्रवार होता है।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

No comments:

Post a Comment