Thursday 9 November 2017

क्या कहती है आपके मस्तक की रेखाएं


ज्योतिष के अनुसार किसी भी व्यक्ति के स्वाभाव या उसके भविष्य के बारें में बहुत कुछ जाना जा सकता है। ये सामुद्रिक शास्त्र का ही भाग है। जिसके द्वारा हम किसी भी व्यक्ति के माथे की रेखाएं देख कर उसके स्वाभाव और व्यक्तित्व के बारे में जान सकते हैं। तो आइये जानते है क्या कहती है आपके मस्तक की रेखाएं।
यदि आपके माथे पर साफ़, गाढ़ी तथा सीधी रेखाएं हैं तो ऐसे व्यक्ति दीर्घ आयु वाले होते हैं। ऐसे व्यक्ति बहुत ही सुखी होते हैं। व्यक्ति के मस्तक पर जितनी ज्यादा रेखाएं होंगी उसकी आयु उतनी ही अधिक होगी।
जिन व्यक्तियों के माथे पर चाँद की आकृति होती है उनपर भगवन की विशेष कृपा प्राप्त होती है। ऐसे व्यक्ति अपने जीवन काल में महान उपदेशक, वक्ता या संत बनते हैं।
जिन व्यक्तियों के माथे का ऊपरी हिस्सा उभार लिए होता है तथा साथ ही निचे की और झुका हुआ होता है ऐसे व्यक्ति अपने जीवन में उच्च स्थान प्राप्त करते हैं। परन्तु ऐसे व्यक्तियों को अपने जीवन में सवास्थ्य सम्बन्धी विकारों का भी सामना करना पड़ता है।
जिन व्यक्तियों के माथे पर कोई रेखा नहीं होती ऐसे व्यक्ति बहुत ही धनवान तथा दीर्घ आयु वाले होते है। ऐसे व्यक्तियों को समाज में बहुत ही प्रतिष्ठा प्राप्त होती है।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

No comments:

Post a Comment