Friday 24 November 2017

जाने कैसे होते हैं रविवार को जन्मे लोग


आपके जन्म का वार भी आपके व्यक्तित्व और स्वाभाव को बताता है। साथ ही उस वार के स्वामी गृह का प्रभाव भी उस वार को जन्मे व्यक्ति पर भी पड़ता है। आज हम आपको बताने जा रहें हैं उन लोगों के बारें में जिनका जन्म रविवार को हुआ है।
रविवार को जन्मे जातकों पर सूर्य का प्रभाव होता है। इस दिन जन्मे जातक बड़े ही बुद्धिमान, तेजस्वी, भाग्यशाली तथा दीर्घ आयु वाले होते हैं। ये लोग कम बोलना पसंद करते हैं। लेकिन ये लोग जब बोलते हैं तो सामने वाला इनकी वाणी, स्वाभाव और व्यक्तित्व से प्रभावित हुए बिना रह नहीं सकता। ये लोग बहुत ही उच्च कोटि के वक्ता होते हैं।
इस दिन जन्मे जातक बहुत ही धार्मिक प्रवृति के होते हैं। ऐसे लोग पूजा पाठ में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। ये लोग परिवार और रिश्तेदारों से अपने मधुर सम्बन्ध बना कर रखते हैं। ये लोग बहुत ही जल्दी किसी से भी क्रोधित हो जाते हैं परन्तु जल्दी ही इनका गुस्सा शांत भी हो जाता है। ये लोग किसी दूसरे व्यक्ति के अनुसार कार्य करना पसंद नहीं करते।
इस दिन जन्मे जातक दिखने में बहुत ही आकर्षक होते हैं। इन लोगों को प्राय सभी लोग पसंद करते हैं। ये लोग बहुत ही संवेदनशील होते हैं। इन्हे किसी की कोई छोटी सी बात भी चुभ जाती है। इन लोगों को अपने जीवन में धन की कभी कमी नहीं आती। ये लोग स्वयं धन अर्जन करने की क्षमता रखते हैं।

इन लोगों की सबसे बड़ी कमी ये होती है की ये लोग समय के बिलकुल भी पाबंद नहीं होते हैं। जिसके कारण इनका दूसरे लोगों के साथ मन मुटाव हो जाता है। ये लोग बहुत अधिक मेहनती भी होते हैं। लेकिन जल्दबाजी के कारण ये कई बार अपना ही काम ख़राब कर लेते हैं।
रविवार को जन्मे जातकों का दाम्पत्य जीवन बहुत ही सुखमय होता है। ये अपने साथी को साथ पूर्ण सहयोग देते हैं। परन्तु कभी कभी अपने अनुरूप कार्य न होने के कारण ये अपने साथी से नाराज भी हो जाते हैं। ये अपने रिलेशनशिप में बहुत अधिक वफादार रहते है। इन्हे अपनी पसंद का जीवनसाथी प्राप्त होता है।
वैसे तो इस दिन जन्मे जातक कम ही बीमार पड़ते हैं परन्तु इनको हृदयाघात और मधुमेह होने की सम्भावना होती है। ये लोग अपने कठिन परिश्रम से किसी भी कार्य को करने की क्षमता रखते हैं। तथा जीवन में उच्च पद प्राप्त करते हैं। ये लोग दूसरे व्यक्तियों के लिए प्रेरणा और मिसाल बनते हैं। इन लोगों का लकी नंबर 7, लकी रंग लाल तथा लकी दिन सोमवार, शुक्रवार और रविवार होता है।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

No comments:

Post a Comment