Sunday 19 November 2017

साप्ताहिक राशिफल दिनांक 20-11-2017 से 26-11-2017: जाने किन राशियों को मिलेगा सच्चा प्यार

मेष राशि (मार्च 21 – अप्रैल 20)
अगर आप अविवाहित हैं तो आपके लिए रिश्ते आ सकते हैं। आप खुद भी किसी व्यक्ति विशेष के साथ ख़ास जुड़ाव महसूस करेंगे। आपको अपना सच्चा प्यार प्राप्त हो सकता है। आप को अपने कार्यक्षेत्र में सहयोग प्राप्त होगा। आप इस सप्ताह आय के नए स्रोत की तलाश में रहेंगे।
वृषभ राशि (अप्रैल 21 – मई 20)
आपने पिछले काफी समय से काफी मेहनत करी है। अब आपकी मेहनत के फल प्राप्ति का समय है। परन्तु आपको अभी रुकना नहीं है। क्यूंकि इस सप्ताह आप दस्तावेज़ सम्बन्धी कार्यों में अधिक व्यस्त रहेंगे। किसी बड़े की सलाह आपको फायदा पहुंचाएगी।
मिथुन राशि (मई 21 – जून 21)
इस सप्ताह आपके जीवन में बहुत अधिक खुशियां आएंगी। सिर्फ पारिवारिक ही नहीं अपितु सामाजिक रूप से आपकी ख्याति बढ़ेगी। आप अपने कार्यक्षेत्र में काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपके जीवन में अच्छा समय आ रहा है। आप सफलता का स्वाद भी चखेंगे।
कर्क राशि (जून 22 – जुलाई 22)
आपके जीवन में बहुत कुछ घट रहा है। आपको अपने जीवन में धैर्य के साथ सकारात्मक सोच बनाये रखनी है। आपको घरेलु तथा कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां भी आएंगी। हो सकता है आपको कुछ समझौता भी करना पड़े। घबराकर कोई निर्णय न करें।
सिंह राशि (जुलाई 23 – अगस्त 21)
आपका अच्छा समय चल रहा है जिसका प्रभाव आपके पहनावे पर भी दिख रहा है। आप जीवन में विजेता बनकर उभरेंगे। आपके जीवन में जो कोई भी चुनौतियां आएंगी आप बड़ी ही आसानी से उससे पार पा लेंगे। आपको अपना सच्चा प्यार प्राप्त हो सकता है। आपके चारो तरफ प्रसन्ता का माहौल रहेगा।


कन्या राशि (अगस्त 22 – सितम्बर 23)
इस सप्ताह आपके जीवन में बहुत सारे अवसर आएंगे। वैसे तो आपने अपने जीवन में बहुत कुछ हासिल किया हुआ है परन्तु आप महत्वकांक्षा अभी ख़तम नहीं हुई है। आपके लिए ये प्रसन्ता का समय तो है परन्तु आप अहंकारी होने से बचें।
तुला राशि (सितम्बर 24 – अक्टूबर 23)
इस सप्ताह आपको बहुत सी खुशियां प्राप्त होगी। आपका झुकाव अध्यात्म की तरफ होगा। आप अपने जीवन में भौतिक सुखों की जगह आध्यात्मिक सुखों की तलाश करेंगे। आप जितनी अपनी खुशियां साझा करेंगे उतना ही आनंदित महसूस करेंगे।
वृश्चिक राशि (अक्टूबर 24 – नवंबर 22)
इस सप्ताह आप अपने आप को तारो ताज़ा महसूस करेंगे। आप अपने जीवन में हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे जिससे खुद भी आपको प्रसन्ता का अनुभव होगा। आप अपने लिए जीवन के नए आयामों की खोज करेंगे।
धनु राशि (नवंबर 23 – दिसंबर 22)
आप इस सप्ताह बहुत ही उत्साहित रहेंगे। आप के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी जिसका प्रभाव आपके पारिवारिक और सामजिक जीवन पर दिखाई देगा। आप इस सप्ताह आप किसी उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं जिसके कारण आप काफी खुश महसूस करेंगे।
मकर राशि (दिसंबर 23 – जनवरी 20)
आप अपने जीवन में खूब मौज - मस्ती करना चाहते है। परन्तु जीवन में चल रही परेशानियों के कारण आप ऐसा नहीं कर पा रहे है। कृपया धैर्य से काम ले और अपने जीवन में सकारात्मक सोच बनाये रखिये। इस सप्ताह आप कम से कम सोचिये।
कुम्भ राशि (जनवरी 21 – फरवरी 19)
इस सप्ताह आप कई सारे प्रयास करेंगे। आपने कई सारी चुनौतियों का डट कर सामना किया है। तथा आगे भी आपको अपना सामर्थ दिखाना पड़ेगा। आप किसी के साथ धोखा धड़ी का शिकार भी हो सकते हैं। कृपया शांति से काम लें।
मीन राशि (फरवरी 20 – मार्च 20)
आपके जीवन में ये सप्ताह खुशियां लेकर आएगा। आप कोई नया गैजेट या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी खरीद सकते है। आपने अपने जीवन में बहुत सारी कठिनाइयों का सामना किया है तथा भविष्ये में भी इसके लिए तैयार रहने की आवश्यकता है। आपको इस सप्ताह कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

No comments:

Post a Comment