Thursday 26 April 2018

जानिए माउंट अबू के नक्की लेक से जुड़ी जानकारियां

माउन्ट अबू अरावली पर्वतमाला जो कि राजस्थान से शुरू होकर गुजरात तक जाती है। इस पर्वत की सबसे ऊँची छोटी का नाम गुरु शिखर है जिसकी समुद्रतल से ऊंचाई 5650 फ़ीट है। माउंट अबू में यूँ तो बहुत सारी घूमने वाली जगह हैं। पर इनमे से नक्की लेक (झील) की बात ही कुछ और है।
नक्की लेक बहुत ही पौराणिक और पवित्र मानी जाती है। ऐसा माना जाता है की देवताओं ने इसे अपने नखों (नाखूनों) से खोद कर बनाया था जिससे वो दानवों से अपने को बचा सकें। हालांकि अब ये एक टूरिस्ट स्पॉट के तौर पर विकसित हो गया है। हर साल देश विदेश से लाखों लोग यहाँ पर घूमने आते हैं।


यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता बहुत ही अद्भुत और दार्शनिक है। आप यहाँ आकर अपने को प्रकृति से जुड़ा हुआ महसूस करते हैं। इस लेक में बोटिंग की सुविधा भी उपलब्ध है, पर उसके लिए आपको चार्ज देने पड़ते हैं। अगर आप माउंट अबू घूमने के लिए आये तो नक्की लेक आना न भूलें।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

1 comment: