Sunday 27 August 2017

ज्योतिष : कैसा रहेगा आज का दिन? जाने अपना दैनिक 28 अगस्त 2017 का राशिफल


मेष राशि
आज के दिन प्रेमियों को मिलने का अवसर मिलेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो आपको विवाह के प्रस्ताव आएंगे। व्यापारियों के कारोबार में वृद्धि होगी। जीवन साथी से पूर्ण सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को आज ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे।
वृषभ राशि
आज आप अपने कार्यों से जुड़ी जानकारी साझा करने से बचे। आज आपके शत्रु चोट पहुंचा सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। कोई भी वस्तु उधार मांग कर न लाएं। विद्यार्थियों को आज संघर्ष कर के सफलता मिलेगी। आज वाद - विवाद से बचें।


मिथुन राशि
प्रेमियों के लिए दिन अच्छा है। व्यापारी आज महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। नौकरी पेशा के लिए दिन सामान्य है। निवेश करने के लिए दिन अच्छा है। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कर्क राशि
आज परिवार से सहयोग मिलगा। अगर संपत्ति खरीदना चाहते है तो दिन अच्छा है। आज आप कोई इलेक्ट्रॉनिक सामन खरीद सकते हैं। जीवन साथी के साथ सम्बन्ध अच्छे रहेंगे।  आज आप किसी समाराहों में सम्मलित हो सकते हैं।
सिंह राशि
आज आप को अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए ज्यादा प्रयास करने पड़ेगे। आज कोई नया मित्र बन सकता है। आज कोई रिश्तेदार घर आ सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन चलाने से बचे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात या बात हो सकती है।
कन्या राशि
आज आपका खूब मेहनत करने का दिन है। आज परिवार से पूर्ण सहयोग मिलेगा। आज आप कोई महत्त्व पूर्ण काम कर सकते हैं। आज कोई भी निर्णय लेंगे तो अच्छा रहेगा.
तुला राशि
आज आपके परिवार में खुशियां आएँगी। आज आप आर्थिक रूप से मजबूत होंगे। आज आप अपनी वाणी से दूसरों का मन मोह लेंगे। अगर शॉपिंग पर जाने वाले हैं तो उसे टाल दें। आज आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या हो सकती है। आपको आज धन की प्राप्ति भी होगी। परिवार और जीवन साथी से सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपको मनचाहे परिणाम नहीं मिलेंगे। आज आप धैर्य से काम लें।  अगर यात्रा पर जाने वाले हैं तो उसे टाल दें या सावधानी बरतें। प्रेमियों के लिए दिन अच्छा है। आज आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी दिक्कत आ सकती है।
धनु राशि
आज का दिन निवेश के लिए अच्छा है। आज लोग आपसे प्रभावित होंगे। आप की वाणी सबका मन मोह लेगी। आपके घर पर मेहमान आने की सम्भावना है। आज अधिक परिश्रम करने से बचें। तथा अपने स्वास्थ्य का ख़ास ख्याल रखें।
मकर राशि
आज आपका सप्ताह का सर्वश्रष्ठ दिन है। आज आपको मान सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापारियों के लिए आज ज्यादा कमाई का दिन है। निवेश के लिए दिन अच्छा है। आज अपने निर्णय सोच समझ कर लें।
कुम्भ राशि
आज आप किसी धार्मिक उत्सव में सम्मलित हो सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। आज आपके साथी के साथ सम्बन्ध मधुर रहेंगे। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
मीन राशि
आज आपके काम में रुकावटें आएँगी। कृपया सावधानी बरतें और उदास न रहे। निवेश किया जा सकता हैं। जीवन साथी के साथ मतभेद हो सकता है। अपनी वाणी पर संतुलन बनाए रखें। आज कोई स्वस्थ्य समस्या भी हो सकती है।

यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।


नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श करने की सलाह लीजिये

No comments:

Post a Comment