Thursday 31 August 2017

दैनिक राशिफल दिनांक 01-09-2017: जाने किन राशियों के लिए होगा शुभफलदायक

मेष राशि
आज भाग्य आपका पूर्ण रूप से साथ देगा जिसकी वजह से आप आज ज्यादा धन अर्जित करेंगे। विद्यार्थियों और व्यापारियों के लिए दिन सामान्य है। आज जीवनसाथी के साथ किसी बात पर वाद विवाद हो सकता है। आज आपके बच्चो को कोई पुरुस्कार मिल सकता है। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
वृषभ राशि
आज का दिन निवेश के लिए शुभ नहीं है। जीवन साथी के साथ अनबन हो सकती है। आज वाहन चलते वक़्त या सड़क पार करते हुए ज्यादा सावधानी बरतें। आज कोई बुरी खबर मिल सकती है। प्रेमियों और विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य है। व्यापारियों को कोई तनाव हो सकता है। आज वाद विवाद से बचें।
मिथुन राशि
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा है। आज जीवनसाथी से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारी आज नए साझेदार बनाएंगे। आपकी जमा पूंजी में इज़ाफ़ा होगा। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा बस अपने खान-पान का ध्यान रखें।


कर्क राशि
आज का दिन नौकरीपेशा और विद्यार्थियों के लिए अच्छा है। आज आप किसी पारिवारिक या धार्मिक उत्सव में सम्मलित हो सकते है। व्यापारी आज किसी यात्रा पर जा सकते है। खिलाड़ियों के लिए पदक अर्जित करने का समय है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
सिंह राशि
आज का दिन निवेश के लिए अच्छा है। विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। प्रेमियों के लिए दिन अच्छा है। परिवार और जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। आपका स्वास्थय गड़बड़ा सकता है, सावधानी बरतें।
कन्या राशि
आज आप को अपने तनाव से कुछ हद् तक राहत मिलेगी। घर परिवार में खुशियां आएंगी। आज आप किसी उत्सव में सम्मलित हो सकते हैं। आज का दिन निवेश के लिए अच्छा है। आप कोई नया वाहन भी खरीद सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है।
तुला राशि
आज आप कठिन परिश्रम करेंगे। आज आप अपने निर्णय सोच समझ कर लें। आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। विद्यार्थी आज सफलता प्राप्त करेंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य है।
वृश्चिक राशि
आज आप किसी छोटी यात्रा पर जा सकते है। आज आप जोश से भरे रहेंगे। अगर कोई वाहन खरीदने जा रहे है तो कुछ वक़्त के लिए स्थगित कर दें। जीवन साथी के साथी किसी बात पर वाद विवाद हो सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य है।


धनु राशि
आज का दिन इस सप्ताह का श्रेष्ट है। आप आर्थिक रूप से मजबूत बनेगें। मान सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापारी आज ज्यादा मुनाफा कमाएंगे। कोई भी निर्णय सोच समझ कर लें। स्वास्थय अच्छा रहेगा। कुल मिलकर दिन अच्छा रहेगा।
मकर राशि
आज आपके खर्चे आपकी आय से अधिक होंगे। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर अनबन हो सकती है। विरोधी आज आपको नुक्सान पहुंचा सकते है। किसी भी वाद विवाद से बचें। आज का दिन निवेश के लिए अच्छा नहीं है। आज कोई स्वास्थय सम्बन्धी दिक्कत का सामना पड़ सकता है।
कुम्भ राशि
आज का दिन नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए सामान्य रहेगा। प्रेमियों के लिए समय उत्तम है। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। अगर किसी यात्रा पर जाने वाले है तो वो रद्द हो सकती है। स्वस्थ्य सामान्य रहेगा।
मीन राशि
आज आपको आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी। परिवार की स्थिति में सुधार आएगा। अपने माता पिता के स्वास्थय का धयान रखें। विद्यार्थियों को आज सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से धन प्राप्त हो सकता है। परिवार से सहयोग मिलेगा।

यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।


नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श करने की सलाह लीजिये

No comments:

Post a Comment