Wednesday 23 August 2017

ज्योतिष : कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जाने अपना दैनिक 24 अगस्त 2017 का राशिफल

दैनिक राशिफल
मेष राशि
आज का दिन आपको विद्या प्राप्ति के अच्छे अवसर प्रदान करेगा। नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। आज का दिन में उत्साह और सफलता से भरपूर होगा। आपके किसी पारिवारिक उत्सव में सम्मलित होने के योग हैं। खिलाडी और व्यापारिओं के लिए दिन अच्छा रहेगा।

वृषभ राशि
आज आपको अपने परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। अगर आप प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ है। आज आप कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं। आपके अपने साथी के साथ सम्बन्ध अच्छे बने रहेंगे। आप कहीं घूमने भी जा सकते हैं। आपके थोड़े खर्चे बढ़ भी सकते हैं।

मिथुन राशि
आज का दिन आपको अपने परिवार और सम्बन्धियों से मधुर सम्बन्ध बनाने के लिए अच्छा रहेगा। जिसके कारण आप आनंदित रहेंगे। आज आप तनाव और समस्याओं से निजात पाएंगे। आज आपकी पूंजी में वृद्धि होगी। आप कोई नया वाहन भी खरीद सकते हैं।

कर्क राशि
आज आप अति आत्मविश्वास से भरे रहेंगे तथा दिन भर खूब मेहनत करेंगे। जीवन साथी के साथ सम्बन्ध मधुर रहेंगे। विध्यर्थी जीवन उत्तम रहेगा। आज का दिन पर ज्यादा काम की वजह से आप थकान और आलस का शिकार हो सकते हैं।

सिंह राशि
आज आप कोई यात्रा कर सकते हैं। आज आप जोश और हिम्मत से भरे रहेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य है। साथी के साथ कोई विवाद हो सकता है। अगर कोई वाहन खरीदने जा रहें है तो रुक जाएं।

कन्या राशि
आज आपका इस सप्ताह का श्रेष्ट दिन हैं। निवेश के लिए दिन अच्छा है। व्यापारियों को आज खास लाभ होगा। आज आपको मान - सम्मान की प्राप्ति होगी। अपने जीवन के महत्वपूर्ण निर्णय सोच समझ कर लें।

तुला राशि
आज आपके खर्चे ज्यादा और आमदनी काम होगी। आप फिजूलखर्ची से बचे। छोटे भाई - बहनो से कोई नुकसान हो सकता है। जीवन साथी के से आज कुछ कड़वा अनुभव मिल सकता है। स्वयं पर नियंत्रण रखें और अन्यथा किसी भी विवाद से बचें। आज आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आपके प्रेम सम्बन्धो में निश्चित रूप से प्रेम बढ़ेगा। आज आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। आमदनी सामान्य रहेगी। अपने स्वस्थ्य पर थोड़ा ध्यान अवश्य रखें।

धनु राशि
आप आज सकारात्मक ऊर्जा वाले लोगों से मिलेंगे तथा उनसे सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा हैं। आपके जीवन साथी के साथ सम्बन्ध मधुर बनेगें। आज आपका दिन थोड़ा व्यस्तता से भरा रहेगा। कुल मिला कर दिन अच्छा है।

मकर राशि
आज भाग्य आपके साथ है। आप अपेक्षा से अधिक धन अर्जन करेंगे। आपको अपनी संतान से कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। जीवन साथी के साथ सम्बन्धो में कुछ खटास आ सकती है। आज आपके मान - सम्मान में वृद्धि होगी। आप बस अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुम्भ राशि
आज के दिन आप थोड़ी ज्यादा सतर्कता बरतें। निवेश के लिए भी दिन अच्छा नहीं है। अनावश्यक किसी भी वाद - विवाद और तनाव से बचे। कहीं से अशुभ समाचार मिल सकता है जिसके कारण मूड ख़राब रहेगा। जीवन साथी के साथ ताल मेल बनाये रखें।

मीन राशि
आज का दिन अच्छा रहेगा। जीवन साथी के साथ भरपूर आनंद की प्राप्ति होगी। व्यापारियो के लिए आज उन्नति के नए रस्ते खुलेंगे। आप अपनी जमा पूंजी बढ़ाने के लिए निवेश कर सकते है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। महिलाओं के साथ किसी भी विवाद से बचें। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है।

यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।

नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श करने की सलाह लीजिये


No comments:

Post a Comment