Thursday 24 August 2017

ज्योतिष : कैसा रहेगा आज का दिन? जाने अपना दैनिक 25 अगस्त 2017 का राशिफल

मेष राशि
आज आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी विकार हो सकते हैं। आप अपनी योजनाओ को किसी बाहरी व्यक्ति के साथ साझा न करें। उधार देने से बचे। अगर आप किसी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहें हैं तो संघर्ष के साथ सफलता मिलेगी। आज आप वाद - विवाद से बचें।

वृषभ राशि
आज का दिन व्यापारियों और विद्यार्थियों के लिए अच्छा है। आज नौकरी पेशा लोगों का दिन सामान्य रहेगा। साथी के साथ आपको आनंद की प्राप्ति होगी। आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे। निवेश के लिए दिन अच्छा है। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि
आज आपको अपने परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। अगर आप प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ है। आज आप कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं। घर पर कुछ निर्माण कार्य हो सकता है। आपके अपने साथी के साथ सम्बन्ध अच्छे बने रहेंगे। आप कहीं घूमने भी जा सकते हैं।

कर्क राशि
आज आपकी किसी से मित्रता हो सकती है। आज आप किसी उत्सव में सम्मलित हो सकते हैं। आज आपको सफलता के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। कृपया वाहन चलाने से बचें या फिर सावधानीपूर्वक चलाएं। किसी पुराने मित्र से बात होगी। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

सिंह राशि
आज आप के निर्णय आपको दूर गामी परिणाम देंगें। आज आपको अपने परिवार से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। काम की अधिकता से आप तनाव में रह सकते हैं। इसलिए धैर्य पूर्वक अपना कार्य करते रहे। आज जीवन साथी के साथ सम्बन्ध मधुर बनेगें।

कन्या राशि
आज आप आर्थिक रूप से मजबूत होंगे। परिवार में खुशियाँ आएंगी। आज शॉपिंग का कार्यक्रम छोड़ने में भलाई है। आज आपको दूसरे स्रोत्र से धन की प्राप्ति होगी। परिवार जीवन साथी से सहयोग मिलेगा। आज आप अपनी वाणी से दूसरों को प्रभावित करेंगे।

तुला राशि
आज आपको निराशाजनक परिणाम प्राप्त होंगे। आज अपव्यय से आप दुखी होंगे। किसी यात्रा पर जाने   से बचे या सावधानी बरते। जीवन साथी के साथ खट-पठ हो सकती है।

वृश्चिक राशि
आज आपके घर पर मेहमान आ सकते हैं। आज निवेश के लिए दिन अच्छा है। पुराने निवेश से भी अच्छे परिणाम मिलेंगे। आप अधिक परिश्रम करने से बचे। स्वास्थ्य सम्बन्धी विकार हो सकते हैं।

धनु राशि
आज आपका इस सप्ताह का सर्वश्रष्ठ दिन है। व्यापारिओं के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपके मान - सम्मान में वृद्धि होगी। निवेश के लिए शुभ समय है। आज अपने निर्णय सोच समझ कर लें। जीवन साथी से पूर्ण सहयोग मिलेगा। कुल मिलाकर  आपका दिन अच्छा रहेगा।

मकर राशि
आज आपके अपने साथी के साथ प्रेम सम्बन्ध अच्छे रहेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आप अगर अपना नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो समय उपयुक्त है। आज आपको बच्चो से शुभ समाचार मिलेगा।

कुम्भ राशि
आज आपके काम में रुकावट आएँगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। आज आप उदासी का अनुभव करेंगे। आज व्यर्थ के वाद - विवाद में पड़ने से बचे। जीवन साथी के साथ भी अनबन हो सकती है।

मीन राशि
आज के दिन प्रेमियों के लिए अच्छा है। कुंवारों के लिए आज शादी के प्रस्ताव आएंगे। व्यापारियों को भी अधिक लाभ की प्राप्ति होगी। ससुराल या मायके से धन प्राप्ति के संकेत है। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। किसी पुराने मुक़दमे में भी शुभ समाचार मिलेगा।

यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।


नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श करने की सलाह लीजिये

No comments:

Post a Comment