Saturday, 19 May 2018

पुरुषों के ऐसे पहनावे जिनसे उनकी लम्बाई लगे ज्यादा

भारतीय पुरषों की लम्बाई या हाइट औसत से अधिक ही होती है। परन्तु अगर आपको लगता है की आपकी हाइट ज्यादा नहीं है या आप अपने आप को अधिक लम्बा दिखाना चाहते हैं तो आप अपने लिए कुछ ख़ास तरह के परिधानों का चयन करें। इससे आप अपने को अधिक लम्बा प्रदर्शित कर पाएंगे। आज हम आपसे इसी के बारें में चर्चा करने जा रहे हैं। तो आइये शुरू करते हैं।
आप जब भी अपनी शर्ट्स पहने तो आप उसे अंदर टक जरूर करें। अगर आप शर्ट्स को बाहर रखते हैं तो इस आदत को बदल लीजिये। इसके अलावा आप लम्बी वर्टिकल लाइन्स वाली शर्ट पहने। इससे आपकी हाइट ज्यादा लगेगी। आप कभी भी आड़ी या हॉरिजॉन्टल लाइन्स या पैटर्न वाली शर्ट्स न पहने। ऐसा करने से आपकी लम्बाई सामने वाले को कम दिखाई देती है।
आप अपनी ट्रॉउज़र को कमर के नीचे (लौ वैस्ट) न पहने, इससे भी लम्बाई कम दिखाई देती है। इस बात का भी पूरा ध्यान रखें की आपकी ट्रॉउज़र या पैन्ट्स ढीली ढाली न हो। हमेशा अपनी फिटिंग के कपड़े ही पहने। आप अपनी ट्रॉउज़र को फिटेड बनवाएं। साथ ही फुल लेंथ ट्रॉउज़र ही पहने।
इसके अलावा एक बात का जरूर ध्यान रखें की आप चेक्स पैटर्न पहनने से बचें। आप स्ट्राइव या प्लेन कलर ही पहने। इससे भी आपकी लम्बाई ज्यादा दिखेगी। यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख, खबरें तथा जानकारियां मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

Friday, 18 May 2018

दस्त में मिलेगा आराम अपनाएं इस घरेलु नुस्खे को

अक्सर जब लोगो को दस्त लगता है तो बहुत ही तेज़ी से शरीर में पानी की कमी होने लगती है जिसके के कारण शरीर बहुत ही कमजोर हो जाता है। इसलिए सभी लोग जल्द से जल्द दस्त से छुटकारा पाना चाहते है। यदि आप दस्त के कारण बहुतभी परेशान हो और कोई फायदा नज़र ना आ रहा हो तो आप इस घरेलु उपाय का प्रयोग अवश्य कर के देखे। आपको शीघ्र ही आराम मिलेगा।


थोड़े से जीरे को भूने और पीस ले। अब इसको दही में मिला के खा ले। इसका लगातार सेवन करने से दस्त में आराम मिलता है। इस भुने जीरे को आप लस्सी में डालके भी सेवन कर सकते है। दही और लस्सी दोनों ही पेट के लिए फायदेमंद होते है। 
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

Thursday, 17 May 2018

ज्योतिष: इस शनि जयंती पर इन 9 राशियों पर पड़ेगा गहरा प्रभाव

शनि ग्रह को वैसे तो न्याय के देवता के रूप में जाना जाता है। यह एक ऐसा ग्रह है जो की व्यक्ति के कर्मो के अनुसार उन्हें अच्छा या बुरा फल देता है। इसी कारण इसे क्रूर ग्रह भी कहा जाता है। आज हम आपको ऐसी 9 राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी किस्मत चमक जायेगी इस शनि जयंती से।
मेष राशि
मेष राशि वाले जातक इस समय अपनी इच्छाएं और भावनाएं दूसरों से छुपा कर रखें। साथ ही आप अपनी वाणी पर भी नियंत्रण रखें। आप शनि जयंती के दिन किसी गरीब या जरूरतमंद को तेल या नमक का दान करें।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले जातक इस समय शनि की ढईया से ग्रस्त हैं। आप लोगों को कोई अचानक से लाभ प्राप्त होने के संकेत है। साथ ही आप शनि जयंती के दिन किसी गरीब को गुड़ चने का दान करें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले लोगों के लिए समय अनुकूल है। आप पर शनि का कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं है। आप शनि जयंती पर किसी गरीब को वस्त्र का दान करें।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को इस शनि जयंती से बहुत लाभ मिलेगा। किसी पुराने मुक़दमे में फैसला आपके हक़ में आएगा। साथ ही व्यापारियों के लिए समय उत्तम है। आप किसी काले कुत्ते को तेल लगी रोटी का दान करें।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले लोग थोड़े तनाव में रहेंगे। कारोबारियों को कम मुनाफा होगा। आपके बनते हुए काम अटक सकते हैं। आप किसी जरुरत मंद बुजुर्ग की मदद करें।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले लोगों पर शनि की ढईया होने के बावजूद उत्तम योग बन रहा है। आप इस शनि जयंती पर किसी गरीब को चांवलों का दान करें।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों को इस समय विशेष तौर से सावधान रहने की सलाह है। आप किसी भी वाद विवाद से बचें। आप किसी गरीब को खाने की वास्तु का दान करें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों को थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आप तनाव में भी रहेंगे। आप पक्षियों के लिए जल का प्रबंध करें।


धनु राशि
धनु राशि पर शनि की साढ़ेसाती चलती रहेगी। आपको धन प्राप्ति के संकेत हैं। व्यवसाय में भी आय बढ़ेगी। आप किसी बुजुर्ग को अन्न या फल का दान करें।
मकर राशि
मकर राशि का स्वामी स्वयं शनि है। इस कारण आपके कार्यों में सुगमता बनी रहेगी। विवादों से बचें। किसी पशु के लिए हरी घास का प्रबंध करें।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। आपकी आय में भी बढ़ोतरी होगी। आप किसी गरीब रोगी की दवा का प्रबंध करें।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये